MP News : बुरहानपुर जिले के खकनार थाना पुलिस को मिली सफलता, अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से 07 हस्तनिर्मित देसी कट्टे किये जप्त जिनकी बाजार मूल्य कीमती 140000 है।
बुरहानपुर जिले के खकनार पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ की गई प्रभावी कार्यवाही, अवैध हथियार निर्माण, क्रय, विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार तस्करो के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर ग्राम खकनार साई मंदिर के पास पहुंचे जहा बताये गये हुलिये के दो व्यक्ति यात्री प्रतिक्षालय में बैठे दिखे जिन्हें फोर्स की मदद से पकड़ा, आरोपियों के कब्जे 07 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल जिसकी कुल कीमत 140000 रुपये बताई जा रही है, हथियारों के साथ आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपीयो के विरुध्द थाना खकनार में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। आरोपियों से अवैध हथियारों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।









