Join Whatsapp Group

Gold Price: मुंह के बल गिरा सोना, गोल्ड की कीमतों में आई इतने हजार तक की गिरावट,खरीदने वालों की लगी लाइन।

आसमान पर चल रहे सोने के भाव जमीन पर आ गिरे हैं। सोने की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। सोना ₹2800 तक सस्ता हो चुका है। बड़ा सवाल यह है कि सोने की कीमतों में कितनी गिरावट और आ सकती है? यानी सोने ...

Published

Gold Price: मुंह के बल गिरा सोना, गोल्ड की कीमतों में आई इतने हजार तक की गिरावट,खरीदने वालों की लगी लाइन।

आसमान पर चल रहे सोने के भाव जमीन पर आ गिरे हैं। सोने की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। सोना ₹2800 तक सस्ता हो चुका है। बड़ा सवाल यह है कि सोने की कीमतों में कितनी गिरावट और आ सकती है? यानी सोने के भाव कहां तक गिरने वाले हैं? अभी सोने के दाम क्या हैं? और क्या जिस सोने में निवेश करने का सही समय है? सभी सवालों के जवाब आपको मिलने वाले हैं।

सोने की कीमत

सोने की कीमत में आज यानी मंगलवार को गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड ने जून वायदा अनबंद की शुरुआत थोड़ी कमजोरी के साथ हुई। यह ₹723 या 0.74% गिरकर ₹96,357 प्रति 10 ग्राम पर खुला। हालांकि पिछले सत्र में यह थोड़ा ऊपर बंद हुआ था। सोने की कीमतों में अब ₹800 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। हाल ही में यह ₹99,214 प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चांदी के जुलाई वायदा अनुबंध की शुरुआत भी थोड़ी गिरावट के साथ हुई। यह ₹563 या 0.53% गिरकर ₹16,524 प्रति किलोग्राम पर खुला। हालांकि इसने ₹17,171 प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया था। सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों ही हरे निशान में बंद हुए थे। गोल्ड का अगस्त वायदा अनुबंध 0.14% की बढ़त के साथ ₹7,173 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सुबह 11:30 बजे तक 460 अंक की गिरावट के साथ ₹96,713 पर यह ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में ₹96,276 तक नीचे और ₹96,770 तक ऊपर आ गया। चांदी का जुलाई वायदा अनुबंध 1.54% की बढ़त के साथ ₹1,787 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

सोना और चांदी की कीमत

नए हफ्ते की शुरुआत में सोना और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें गिर गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच लंदन में व्यापार समझौते को लेकर फिर से बातचीत शुरू हो गई थी। लेकिन डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड ईल्ड में गिरावट के कारण कीमतें दिन के निचले स्तर के ऊपर उठ गई। सोने की कीमतों में बदलाव का एक और कारण था। चीन का सेंट्रल बैंक मई में लगातार सातवें महीने सोने का शुद्ध खरीदार बना। जानकारों का कहना है निवेशक सतर्क हैं और अमेरिका चीन के बीच अंतिम व्यापार समझौतेों को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने में सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। लोग सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं क्योंकि उन्हें अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर भरोसा नहीं है। अब बात करते हैं सोने की कीमतें क्यों गिर रही हैं? इसकी पहली वजह है अमेरिका चीन व्यापार समझौता। हाल ही में लंदन में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर फिर से बातचीत शुरू हुई है। इसकी वजह से निवेशक अब सोने को पहले जितना सुरक्षित निवेश नहीं मान रहे हैं। जब वैश्विक तनाव कम होता है, लोग सोने के बजाय शेयर बाजार या अन्य विकल्पों की ओर बढ़ते हैं। जिससे सोने और जाने की मांग घटी है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में हाल ही में कमजोरी आई है। जिसके चलते सोने की दिन के निचले स्तर से थोड़ा ऊपर उठी। लेकिन फिर भी मांग कम होने की वजह से कीमतें पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाई। साथ ही अमेरिकी बॉन्ड डील में गिरावट ने भीसोने की कीमतों को प्रभावित किया। चीन का सेंट्रल बैंक मई 2025 में लगातार सातवें महीने सोने का खरीदार रहा। लेकिन अब कई सेंट्रल बैंकों ने ऊंची कीमतों की वजह से खरीदारी कम कर दी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक सेंट्रल बैंकों की मांग घटने से कीमतों पर दबाव बढ़ा है। अब सोने की कीमतों में कितनी गिरावट और आएगी यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। 

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form