अनूपपुर जिले | के भालूमाडा थाना अन्तर्गत गोलबाजार के मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल की चोरी, दुकान की छत तोड़कर देर रात दुकान में घुसे चोर, ब्रांडेड कंपनी के मोबाइल को बनाया निशाना, दुकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना, सूचना मिलते ही विवेचना में जुटा पुलिस विभाग।

अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत गोलबाजार में अजय जायसवाल के मोबाइल दुकान में देर रात चोरों ने दुकान की छत में लगे हुए सीट को तोड़कर मोबाइल दुकान से मोबाइल और मोबाइल के अन्य उपकरणों की चोरी की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान की छत तोड़कर मोबाइल फोन, टैबलेट, ईयर बट को चोरी कर चोर फरार हो गए है। दुकानदार ने बताया की रात्री में उठकर मेरे दुकान में लगे सीसी कैमरे को रात्री करीबन 3.00 से 3.30 बजे मोबाईल में चेक किया तो अचानक सीसी कैमरा बंद हो गया था तब मैं अपने मोबाईल दुकान में आकर देखा तो कुछ लोग मेरे दुकान के अंदर ऊपर की सीट तोड़कर अंदर रखे मोबाईल को चुरा रहे थे तथा बाहर सीट पर खड़े व्यक्ति को दे रहे थे तभी जैसे ही हल्ला किया चोर तभी निकाल कर भाग गए। जिसकी शिकायत भालूमांडा पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस विवेचना कर रही है वहीं विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।








