देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस 5700 पर 24 घंटे में चार मौत जाने पूरी ख़बर

देश में कोरोना ने अपनी रफ्तार बढ़ा ली है। रोजाना कोरोना के एक्टिव केस में इजाफा देखा जा रहा है। देश में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 5700 को पार कर गई है। फिलहाल देश में एक्टिव केस 5755 हैं। वहीं पिछले 24 घंटे ...

Published

देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस 5700 पर 24 घंटे में चार मौत जाने पूरी ख़बर

देश में कोरोना ने अपनी रफ्तार बढ़ा ली है। रोजाना कोरोना के एक्टिव केस में इजाफा देखा जा रहा है। देश में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 5700 को पार कर गई है। फिलहाल देश में एक्टिव केस 5755 हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में चार लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में 391 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 760 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है केरल। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है। केरल में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है। जहां एक दिन में 127 नए मामले दर्ज किए गए हैं और फिलहाल यहां एक्टिव केस 10,806 हैं। गुजरात में 102 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 68 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल गुजरात में एक्टिव मामलों की संख्या 717 है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो शनिवार को दिल्ली में 73 नए केस मिले हैं और अब राजधानी में कुल एक्टिव केस की संख्या 665 हो चुकी है। 1 जनवरी 2025 से अब तक यहां सात लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में 622 एक्टिव केस हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 26 नए मामले सामने आए हैं और 88 रिकवरी दर्ज हुई है। अब तक पश्चिम बंगाल में केवल एक मौत हुई है। देश भर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति ने कोरोना के कारण अपनी जान गवा दी है।

नए वेरिएंट के लक्षण

कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं जिसमें बुखार, गले में खराश, खांसी और भूख ना लगना शामिल है। चिकित्सकों का कहना है कि यह लक्षण सामान्य फ्लू के जैसे ही हैं। हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है। केंद्र सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है और ऑक्सीजन के प्लांट को भी फिर से सक्रिय किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि अगर जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलें और अगर घर से बाहर जाते भी हैं तो मास्क जरूर पहने। अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको हर आधे घंटे में हाथों को सैनिटाइज करने की जरूरत है। खासकर कुछ खाने से पहले तो जरूर सैनिटाइज करें। इससे वायरस को रोकने में मदद मिलेगी। कोविड से बचने का सबसे अच्छा तरीका है आप खुली जगहों पर रहें। अगर आप किसी बंद जगह पर या पार्टी में जाते हैं तो कोविड की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। कुल मिलाकर आपको खराब वेंटिलेशन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। अगर आपको ट्रैवल करना बेहद जरूरी है तो कुछ जरूरी दवाएं अपने साथ रखें। खासकर तब जब आप लंबे सफर पर जा रहे हो। इसके लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको बुखार या खांसी, जुकाम जैसे कोई भी लक्षण कोरोना के लगते हैं तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करे

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form