मध्य प्रदेश में मौसम पल-पल बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री की तैयारी हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के महाकौश संभाग और ग्वालियर चंबल क्षेत्र में दर्शकों को बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि इन जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव चलने का भी अलर्ट जारी कर दिया है। विस्तार से आपको बताएंगे।
इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी
सबसे पहले बात महाकौश संभाग की दर्शकों को बता दें कि बालाघाट, ढिंडोरी और बैतूल, छिंदवाड़ा, शिवनी, मंडला इन तमाम इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया। यानी कि यहां पर हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में दर्शकों को बता दें कि ग्वालियर, भिंड, मुरैना, अशोकनगर और शिवपुरी इन इलाकों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया। यहां पर भी हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा मालवा, निमाड़ की अगर हम बात करें तो नीमच और आसपास के इलाकों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भी हल्की बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं अगर बाकी के मध्य प्रदेश की बात करें तो बाकी के मध्य प्रदेश के तमाम जो जिले बचते हैं वहां के लिए मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है वह हीट वेव के लिए जारी किया। यानी कि यहां पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और गर्माहट ज्यादा रहेगी। साथ ही दिन में लू चलने का भी अनुमान है। दर्शकों को बता दें कि मध्य प्रदेश के ऊपर सीधे उत्तर भारत के मौसम का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के लिए जहां रेड अलर्ट है वहीं दूसरे इलाकों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है और उसी का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश में।
मध्य प्रदेश में मानसून
वहीं अगर हम मानसून की बात करें तो 10 जून के बाद और 16 जून तक मानसून की एंट्री होने की संभावना है। इसके अलावा आपको बता दें कि मौसम विभाग का ऐसा मानना है कि इस बार मध्य प्रदेश में मानसून पहले से बेहतर रहेगा। 105% मानसून रहेगा और लगातार बारिश का भी असर देखने को मिलेगा। फिलहाल जो मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है उसके मुताबिक मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश तो कुछ जगहों पर धूप लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम को लेकर जो भी अपडेट होगा एमपी तक आप तक लेकर आएगा। मध्य प्रदेश जुड़ी तमाम खबरों के लिए बने रहिए एमपी तक के साथ।









