उमरिया जिले में फॉरेस्ट विभाग में बड़े स्तर पर फॉरेस्ट गार्ड सहित उन अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। हालांकि सूची में कई ऐसे फॉरेस्ट गार्ड है जिनका बीट का स्थानांतरण किया गया है और बीट भी ऐसे बदले गए हैं जो अगल बगल में है। या यूं कहें कोरम पूरा करने के लिए ही तबादला सूची जारी की गई।











