(श्योपुर) ढाई खान ने बाइक सवार के साथ बस स्टैंड पर की मारपीट मामला दर्ज…

श्योपुर, नीरज गुप्ता । श्योपुर में बाइक सवार युवकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ युवाओं ने एसपी को आवेदन देकर आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की श्योपुर के बस स्टेंड पर बाइक सवार युवकों के साथ चार ...

Published

MP News: ढाई खान ने बाइक सवार के साथ बस स्टैंड पर की मारपीट मामला दर्ज

श्योपुर, नीरज गुप्ता । श्योपुर में बाइक सवार युवकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ युवाओं ने एसपी को आवेदन देकर आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की

श्योपुर के बस स्टेंड पर बाइक सवार युवकों के साथ चार बदमाशों ने बेल्ट ओर लात घुसों से जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है. वीडियो में बदमाश युवकों को घेरकर मारते हुए दिख रहे है. इस मारपीट का आरोप बस संचालक पर लगे है.यह पूरा विवाद बाइक हटाने की बात को लेकर कहासुनी पर हो गया.बस संचालक ने बाइक सवार युवकों को घेर लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में ले जाया गया.घटना से नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी विरोध जताया और आरोपियों का शहर में जुलूस निकालने की मांग की, हालांकि पुलिस ने फरियादी शंकरपुर गांव निवासी गिर्राज मीणा की रिपोर्ट पर बस संचालक राजा उर्फ ढाई खान, ऐजाज खान, फैजल खान और एक अन्य के खिलाफ मारपीट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना से नाराज युवाओं और समाजसेवियों ने श्योपुर शहर में बस स्टेंड पर हुई घटना का जमकर विरोध किया, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट के नेतृत्व में युवाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी बीरेंद्र जैन को आवेदन देकर आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए उनका शहर में जुलूस निकालने की मांग की, जिससे कोई भी ऐसी गुंडागर्दी न करें।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form