Pune bridge accident: इंद्रायणी नदी में बहे कई जिंदगियां, बच्चों समेत 6 की मौत, कई लापता

पुणे में पुल गिरने से 25 से ज्यादा लोग बहे। हादसे में बच्चों समेत छह की मौत। इंद्रायणी नदी पर पुल टूटने से दहशत फैली। रविवार दोपहर 3:30 बजे एक ऐसा हादसा हो गया जिसने पूरे पुणे शहर को तहला कर रख दिया। मावल ...

Published

Pune bridge accident: इंद्रायणी नदी में बहे कई जिंदगियां, बच्चों समेत 6 की मौत, कई लापता

पुणे में पुल गिरने से 25 से ज्यादा लोग बहे। हादसे में बच्चों समेत छह की मौत। इंद्रायणी नदी पर पुल टूटने से दहशत फैली। रविवार दोपहर 3:30 बजे एक ऐसा हादसा हो गया जिसने पूरे पुणे शहर को तहला कर रख दिया। मावल तहसील के कुंदमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक भरभरा कर गिर गया। वहां मौजूद 25 से 30 लोग तेज बहाव में आए जिसमें कई बच्चे महिलाएं शामिल रहीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग चीख पुकार करते हुए मदद के लिए कॉल कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियोस वायरल

सोशल मीडिया पर इस हादसे के कई वीडियोस वायरल है। । इन वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पुल अचानक टूट जाता है और नदी की तेज धारा में लोग एक के बाद एक फंसते गए। पुल के टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ लेकिन नदी का बहाव इतनी तेज था कि लोगों को बचाना बेहद मुश्किल रहा। विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और छह को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोग अभी भी लापता है और उनके मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है।

क्या हैं पूरी घटाना

आपको बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ पुल पर लगभग सवा5 लोग यानी कि 25 से 30 लोग मौजूद थे। विधायक ने बताया कि यह इलाका पुणे से लगभग 30 कि.मी. दूर है और वीकेंड पर यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए पुल पर खड़े थे। जबकि कई टू व्हीलर मोटरसाइकिल पुल पार कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह पुल पहले से ही जजर और कमजोर स्थिति में था। भारी भीड़ और वाहनों के दबाव से पुल की संरचना कमजोर हो गई और यह पुल ढह गया। हादसे के दृश्य इतने भयावह हैं कि देखकर किसी का भी दिल कांप उठेगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है लेकिन लगातार बढ़ती बारिश और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में बाधाएं आ रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सभी संभावित रास्तों को बंद कर दिया और आसपास के गांव में अलर्ट जारी कर दिया। हादसे की भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी और रखरखाव की गंभीर कमी का आईना है। स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस इलाके के सभी पुराने पुलों की जांच करवाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो। पूरा पुणे और आसपास के क्षेत्र में इस हादसे के बाद सदमे सा
माहौल है। जहां अभी भी राहत और बचाव के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है। हो सकता है कि जान गवाने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ जाए।

हादसे में मौत के आंकड़े

मौजूदा जानकारी के मुताबिक छह लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। वहीं पर 25 से 30 लोग घायल है और रेस्क्यू टीम ने पांच से सात लोग तेज धारा से बचा भी लिए हैं। मामले पर हमारी नजर है। जैसे ही कोई बड़ा अपडेट मिलेगा आप साझा करेंगे

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form