Weather Alert: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में मूसलधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: मानसून की आहट से उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है खासकर एनसीआर में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 2° नीचे 34.5° सेल्सियस दर्ज किया गया लगातार बदल रही मौसम परिस्थितियों ...

Published

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में मूसलधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: मानसून की आहट से उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है खासकर एनसीआर में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 2° नीचे 34.5° सेल्सियस दर्ज किया गया लगातार बदल रही मौसम परिस्थितियों के बीच 2 दिन के अंदर दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की संभावना है

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है उधर उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश से राहत के साथ परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ है मौसम विभाग की ओर से रविवार को हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा पंजाब राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में बदलाव होने और बारिश के चलते भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है शुक्रवार को राजधानी समेत पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में खूब बारिश हुई लेकिन शनिवार को सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को लखनऊ सहित पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है वहीं बांदा चित्रकूट कौशांबी प्रयागराज फतेहपुर प्रतापगढ़ सोनभद्र मिर्जापुर चंदौली वाराणसी संत रविदास नगर जौनपुर गाजीपुर कुशीनगर महाराजगंज सिद्धार्थ नगर बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच सीतापुर कानपुर देहात कानपुर नगर रायबरेली अमेठी बागपत मेरठ गाजियाबाद हापुड़ गौतम बुध नगर बुलंदशहर अलीगढ़ मथुरा हाथरस आगरा फिरोजाबाद इटावा औरैया अमरोहा संभल और बदायूं में भारी बारिश के आसार हैं इन जिलों में 40 से 50 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी बारिश का सिलसिला मंगलवार तक जारी रह सकता है वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बीती रात से वर्षा हो रही है पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला नवनिर्मित मुंसियारी मिलम हाईवे पर चट्टान दक जाने से वह अवरुद्ध हो गया प्रयागराज में गौरीकुंड के पास और भूस्खलन के चलते 4 घंटे यातायात बाधित रहा मौसम विभाग के अनुसार देहरादून नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उधर हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कांगड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई राजस्थान में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है

प्रदेश में बारिश का दौर

शनिवार को दिन भर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक पूर्वी राजस्थान में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है तेज बारिश के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हादसे भी हो रहे हैं जयपुर मौसम विभाग केंद्र के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य से 90% बारिश हुई है जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है वहीं कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में झुलसा देने वाली गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है जम्मू क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है मौसम विभाग ने 27 जून तक घाटी में मौसम के मिजाज तीखे बने रहने और इस बीच अधिकांश इलाकों में हल्की से सामान्य दर्जे की बारिश की संभावना जताई है वहीं पंजाब में रविवार को मानसून के आगमन की संभावना है मौसम विभाग चंडीगढ़ ने राज्य में भारी बारिश होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है शनिवार को पठानगढ़ चंडीगढ़ अमृतसर गुरदासपुर और रोपड़ में हल्की बारिश दर्ज की गई अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे वहीं मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form