PAN Card: अगर आप पैन कार्ड बनवाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है पैन कार्ड बनवाने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है अब बिना आधार कार्ड के पैन कार्ड नहीं बनेगा आपके पास इसके लिए आधार कार्ड होना जरूरी है यह नियम 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा सीबीडीटी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस ने टैक्स सिस्टम को मजबूत करने के साथ फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह फैसला लिया है
पैन कार्ड नया नियम
बता दें कि पैन कार्ड को बनाने के लिए अब तक नाम जन्म प्रमाण पत्र या अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र को स्वीकार कर लिया जाता था लेकिन नए नियम के मुताबिक अब केवल आधार कार्ड को ही एक्सेप्ट किया जाएगा जब आप आवेदन करेंगे तो आधार नंबर से ही आपका वेरिफिकेशन किया जाएगा आधार आधारित सत्यापन से डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा और टैक्स फाइलिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना केवल नए आवेदकों के लिए ही नहीं बल्कि जिनके पास पहले से पैन कार्ड है उनके लिए भी है सरकार ने पहले ही पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया था अगर कोई व्यक्ति पैन और आधार को लिंक नहीं करेगा तो उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और फिर ऐसे पैन कार्ड किसी भी वित्तीय लेनदेन के लिए माने नहीं रहेंगे इसके साथ ही आपको पेनल्टी भी भरनी पड़ेगी इनकम टैक्स विभाग ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि टैक्स चोरी के मामलों में पाया गया कि कुछ लोग दूसरों के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर रहे थे इसके अलावा जीएसटी फर्जी रजिस्ट्रेशन में भी कई पैन नंबरों के गलत इस्तेमाल की पुष्टि हुई थी
पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे
आइए अब आपको बताते हैं कि आप पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार से इनकम टैक्स ई फाइलिंग के जरिए लिंक किया जा सकता है सबसे पहले आपको टैक्स ई फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा यहां आपको लिंक आधार का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें अब यहां पैन और आधार नंबर दोनों को दर्ज करें इसके बाद जो मोबाइल नंबर इन दोनों से रजिस्टर्ड है उसे दर्ज करें अब आई एग्री टू वैलिडेट माय आधार डिटेल विद यूआईडीएआई पर ओके कर दें अंत में आपको पैन हैज़ बीन लिंक सक्सेसफुली का मैसेज आ जाएगा इस तरह से आप आसान स्टेप्स में आधार से पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं
पैन 2.0 प्रोजेक्ट
आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ने डिजिटल सेवा को बेहतर बनाने के लिए पैन 2.0 प्रोजेक्ट शुरू किया है इस पहल के तहत पैन और टैक्स डिडक्शन अकाउंट नंबर 10 प्रशासन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और एकीकृत किया जा रहा है इसका उद्देश्य टैक्स पेयर को बेहतर तेज और पारदर्शी सेवाएं देना है इस सिस्टम के तहत पैन और 10 से जुड़े सभी कार्य ऑनलाइन और एक ही पोर्टल से संभव होंगे मौजूदा पैन कार्ड धारकों को इस परिवर्तन के चलते किसी अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत नहीं है उनके कार्ड पूरी तरह से मान्य और कार्यशील बने रहेंगे









