Ramayana Teaser: रामायण का टीज़र हुआ रिलीज़, रणबीर और यश की झलक ने मचाया धमाल

Ramayana Teaser: आज 3 जुलाई को इंटरनेट पर रामायण का लोगो, पोस्टर और फर्स्ट लुक टीज़र लॉन्च कर दिया गया है। जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, इसने आते ही धमाकेदार एंट्री मारी है। इंट्रोडक्शन प्लेट से लेकर ग्राफिक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और रणबीर ...

Published

Ramayana Teaser: रामायण का टीज़र हुआ रिलीज़, रणबीर और यश की झलक ने मचाया धमाल

Ramayana Teaser: आज 3 जुलाई को इंटरनेट पर रामायण का लोगो, पोस्टर और फर्स्ट लुक टीज़र लॉन्च कर दिया गया है। जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, इसने आते ही धमाकेदार एंट्री मारी है। इंट्रोडक्शन प्लेट से लेकर ग्राफिक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और रणबीर कपूर एवं यश के इंट्रो तक यह हर स्तर पर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है कुछ वैसा ही जैसा कभी प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से लोग उम्मीद कर बैठे थे। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह रामायण शुरू से ही एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार की जा रही है।

करीब 3 मिनट का दमदार टीज़र

टीज़र की शुरुआत से ठीक पहले स्क्रीन पर संदेश आता है हेडफोन लगा लीजिए। मेकर्स ने इस बात पर खास जोर दिया है, और इसकी वजह आपको टीज़र का बैकग्राउंड म्यूजिक सुनते ही समझ में आ जाती है। इस म्यूजिक को दो-दो ऑस्कर विनर हंस जिमर और ए आर रहमान ने तैयार किया है। इसके बाद ब्रह्मा, विष्णु और महेश की झलक स्क्रीन पर दिखाई देती है, जहां गैलेक्सी जैसे विजुअल इफेक्ट्स का उपयोग किया गया है।

रणबीर और यश की झलक

इसके बाद भगवान राम के रूप में रणबीर और रावण के रूप में यश की झलक मिलती है, हालांकि ये झलकें सीजीआई के जरिए प्रस्तुत की गई हैं। इंट्रोडक्शन प्लेट के ज़रिए अन्य किरदारों और एक्टर्स को भी प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का नाम स्क्रीन पर आता है देवनागरी में ‘रामायणम’ और रोमन में ‘Ramayana’। इससे साफ है कि मेकर्स भारतीय और इंटरनेशनल दोनों ऑडियंस को टारगेट कर रहे हैं।

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म

रामायण को भारतीय सिने इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाना है। इस प्रोजेक्ट में इंटरनेशनल नाम भी जुड़े हैं—जैसे ओपेनहाइमर और बैटमैन डार्क नाइट ट्रिलॉजी के प्रोड्यूसर चार्ल्स रोवेन। स्टंट डायरेक्शन के लिए मैडम मैक्स और द सुसाइड स्क्वाड वाले गायनोरिस को जोड़ा गया है।

स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट

रणबीर और यश के अलावा फिल्म में साईं पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल जैसे कलाकार होंगे। इसे यश की कंपनी मास्टरमाइंड क्रिएशंस और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं। प्राइम फोकस विश्व की सबसे बड़ी VFX कंपनियों में से एक है।इस फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज़ होगा, और दूसरा पार्ट 2027 में आएगा।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form