Weather Update: देशभर में बारिश का कहर मंडी में बादल फटा, कई राज्य अलर्ट पर

Weather Update: देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के भीतर बारिश ने दस्तक दी। कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्य से भारी बारिश के चलते मौसम बेहद सुहाना हो गया। वहीं, दिल्ली एनसीआर में 8 जुलाई तक गरज के साथ ...

Published

Weather Update: देशभर में बारिश का कहर मंडी में बादल फटा, कई राज्य अलर्ट पर

Weather Update: देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के भीतर बारिश ने दस्तक दी। कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्य से भारी बारिश के चलते मौसम बेहद सुहाना हो गया। वहीं, दिल्ली एनसीआर में 8 जुलाई तक गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है और तापमान 28 डिग्री तक गिर सकता है।उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल तक बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश की फुहारें लगातार जारी हैं। कहीं हल्की बौछारें, तो कहीं भारी बारिश ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है।

बादल फटने से आई बाढ़

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई। कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अब भी लापता हैं। मनाली-कोलांग मार्ग बंद होने और 246 सड़कें ठप होने से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

भारी बारिश की भविष्यवाणी

राजस्थान में 4 जुलाई को भारी बारिश की भविष्यवाणी सही साबित हुई और अब आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।मानसून की ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, डाल्टनगंज और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके चलते देशभर में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है।कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।पूर्वी असम, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न इलाकों में भी हल्की से मध्य और कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

IMD की रिपोर्ट

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में फिलहाल उमस भरा मौसम रहेगा। हालांकि, पूर्वांचल और तराई के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लखनऊ, गोरखपुर, बलिया और सिद्धार्थनगर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

कई राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि सौराष्ट्र, कच्छ और रायल सीमा में बारिश की बूंदों ने मौसम को ठंडा बना दिया।हिमाचल में बाढ़ ने जहां बारिश की राहत को मुसीबत में बदल दिया, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए फिर चेतावनी जारी कर दी है।आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना बनी हुई है।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form