MP Laptop Yojana: मध्य प्रदेश के 94,000 से भी अधिक मेधावी छात्रों के लिए बेहद खुशी का दिन क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन तमाम छात्रों को लैपटॉप की राशि वितरित की है जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में 75% से अधिक या उतने अंक पाए हैं। विस्तार से आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे।
लैपटॉप योजना
देखिए मध्य प्रदेश में ऐसे छात्र जो 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक लेकर आते हैं उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार योजना चलाती है। इस योजना के तहत ऐसे मेधावी छात्रों को प्रदेश सरकार की तरफ से लैपटॉप दिया जाता है। लैपटॉप खरीदने के लिए राशि जो है वो प्रदेश सरकार के द्वारा इन तमाम छात्रों के बैंक अकाउंट्स में जमा की जाती है।मध्य प्रदेश के वह तमाम स्टूडेंट्स जो इंतजार कर रहे थे अपने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट निकलने के जारी होने के बाद कि आखिर कब उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से लैपटॉप योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए राशि मिलेगी और बच्चों का स्टूडेंट्स का इंतजार जो है वह खत्म हो गया है।
मेधावी छात्रों को लैपटॉप की राशि वितरित
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 94,000 से भी अधिक मेधावी छात्रों को लैपटॉप की राशि वितरित की है।इस साल 94,234 छात्रों को लैपटॉप वितरण करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 235 करोड़ 58 लाख और ₹00 की राशि दी गई है।
लैपटॉप योजना पात्रता
इस योजना के तहत पात्रता की शर्त बस यही है कि छात्र या छात्रा ने मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 75% या उससे अधिक अंक में पास की हो।वहीं कई सारे स्टूडेंट्स जिन्होंने 75% या उससे अधिक अंक पाए हैं उनका यह सवाल है कि आखिर उन्हें कैसे पता चलेगा कि क्या उन्हें इस योजना का लाभ मिला है?तो आपको बता दें कि आपके भी 12वीं में 75% या उससे अधिक नंबर आए हैं तो इस योजना के तहत लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि आपको मिलेगी।
लैपटॉप योजना लिस्ट नाम चेक कैसे करें
आप मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।आपको बस एलिजिबिलिटी सेक्शन में जाकर लिस्ट ऑफ एलिजिबल स्टूडेंट्स पर क्लिक करना है।इसके बाद अपना जिला, अपना स्कूल और साल चुनना है और उस स्कूल की पूरी लिस्ट जो है वह आपके सामने आ जाएगी।
मोहन यादव ने सभी छात्रों को दी शाबाशी
मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए बेहद खास दिन क्योंकि प्रदेश की सरकार के द्वारा उन तमाम छात्रों को ₹25,000 की राशि जो है वो वितरित की जा चुकी है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी छात्रों को शाबाशी दी।वो छात्रों के साथ बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए।और गवर्नमेंट प्राइवेट के अगर कंपटीशन देखो तो मैं उसमें भी आनंद महसूस कर रहा हूं।गवर्नमेंट के स्कूलों के अंदर सरकार की व्यवस्थाओं के बलबूते पर सरकार के स्कूल में जाने वाले बच्चों को इसको मैं नाते से सरकार को भी बधाई देता हूं।स्कूल शिक्षा विभाग को भी बधाई देता हूं।









