MP News: NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप-कंटेनर की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोग घायल

MP News: सागर जिले के सुर्खी थाना क्षेत्र से गुजरे एनएच 44 पर पिकअप और कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन में सवार छह लोग घायल हुए जिसमें महिलाएं भी शामिल है। वहीं कंटेनर का ड्राइवर भी घायल हो ...

Published

MP News: NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप-कंटेनर की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोग घायल

MP News: सागर जिले के सुर्खी थाना क्षेत्र से गुजरे एनएच 44 पर पिकअप और कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन में सवार छह लोग घायल हुए जिसमें महिलाएं भी शामिल है। वहीं कंटेनर का ड्राइवर भी घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन कर्रापुर का बहोरिया परिवार अपने परिजनों के साथ बरमान गए हुए थे। वहां से लौट रहे थे। तभी सागर की ओर से आ रहे कंटेनर से सुर्खी तराहा पर आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बसंत बहुरिया, रूपवती, खिलान सहित परिवार के कुल छह सदस्य घायल हुए। वहीं कंटेनर ड्राइवर भी घायल हुआ है

पुलिस प्रशासन की कारवाही शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही एनएच 44 की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलने पर सुर्खी पुलिस भी मौके पर पहुंची। हाईवे की कन ने वाहनों को सड़क किनारे किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form