Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा की कमान संभाले सीएम योगी, पवित्रता से समझौता नहीं

Kanwar Yatra 2025: लखनऊ/गाज़ियाबाद, 8 जुलाई 2025 सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। हेलिकॉप्टर से की कांवड़ मार्ग की हवाई समीक्षा उन्होंने हेलिकॉप्टर से गाज़ियाबाद से बिजनौर तक कांवड़ मार्ग की हवाई ...

Published

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा की कमान संभाले सीएम योगी, पवित्रता से समझौता नहीं

Kanwar Yatra 2025: लखनऊ/गाज़ियाबाद, 8 जुलाई 2025 सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

हेलिकॉप्टर से की कांवड़ मार्ग की हवाई समीक्षा

उन्होंने हेलिकॉप्टर से गाज़ियाबाद से बिजनौर तक कांवड़ मार्ग की हवाई समीक्षा कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए: भक्ति की पवित्रता से कोई समझौता नहीं होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की भोजन की अपवित्रता, गंदगी या उकसावेपूर्ण कृत्य पर ज़ीरो टॉलरेंस* नीति लागू होगी।

सुविधाओं को उच्चतम स्तर पर लाने के आदेश

यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा, बिजली, जल, तंबू व सुरक्षा व्यवस्था को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।प्रशासन, पुलिस व स्वयंसेवी संगठनों के समन्वय से यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्तिमय माहौल में संपन्न कराने का लक्ष्य है।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form