MP News: नदी में गई महिला को मगरमच्छ ने दबोचा, दमोह में दहशत का माहौल

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा क्षेत्र में ब्यारमा नदी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ ने कन्हैया घाट पटी निवासी मालतीबाई लोदी पर हमला कर दिया। मालतीबाई नदी किनारे थी। तभी मगरमच्छ उसे अपने जबड़े में दबाकर ...

Published

MP News: नदी में गई महिला को मगरमच्छ ने दबोचा, दमोह में दहशत का माहौल

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा क्षेत्र में ब्यारमा नदी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ ने कन्हैया घाट पटी निवासी मालतीबाई लोदी पर हमला कर दिया। मालतीबाई नदी किनारे थी। तभी मगरमच्छ उसे अपने जबड़े में दबाकर नदी के अंदर खींच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

40 वर्षीय महिला की हुई पहचान

जानकारी कहती है कि महिला की पहचान मालती बाई, 40 वर्ष, पति मेघराज सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीण प्रहलाद सिंह का कहना है कि मालती एक सहेली के साथ सुबह करीब 6:00 बजे गई थी। सावन का पहला दिन है इसलिए उनको जल भी लाना था।

मगरमच्छ ने अचानक किया हमला

उसकी सहेली किनारे पर खड़ी थी। मालती डिब्बे में नदी से पानी भर रही थी। तभी मगरमच्छ ने उनके पैर को जबड़े में भर लिया। मगरमच्छ उनको खींचते हुए नदी के बीचोंबीच ले गया। नदी का बहाव तेज था इसलिए लोग उसे बचा नहीं सके। एक ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया।

एक घंटे की सर्चिंग के बाद मिला शव

इस बीच सूचना मिलते ही वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की सर्चिंग के बाद महिला का शव नदी के दूसरे छोर पर झाड़ियों में फंसा मिला।

प्रशासन मौके पर पहुंचा, स्थिति का लिया जायजा

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी और डीएफओ ईश्वर जरांडी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

नदी में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या से खतरा

वन विभाग के मुताबिक ब्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने के कारण कई चिन्हित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और मोनादी भी करवाई गई थी। इसके बावजूद लोग ऐसे स्थान तक जा रहे हैं।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

फिलहाल महिला के शव को करीब एक घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form