MP News: साली बनी घरवाली शादी के एक महीने बाद दुल्हन अपने जीजा के साथ हुई फरार दो लाख नकद और जेवरात भी ले गई

MP News: नई नवेली दुल्हन बनी जीजा की जीवन संगिनीउसकी एक महीने पुरानी दुल्हन देर रात को अपने जीजा के साथ भाग गई और अब फिर से वो पति कुंवारा हो गया है।

साली तो घरवाली बन गई

अब तक कहा जाता था कि साली आधी घरवाली होती है, लेकिन इस केस में साली पूरी घरवाली बन गई। दुल्हन जीजा के साथ भाग गई और दो लाख नगद व जेवर भी ले गई।

यूपी के ललितपुर का मामला

यह घटना तालबेट गांव, ललितपुर (यूपी) से जुड़ी है। जहां शबनम रानी ने अपने पति बिलाल को छोड़कर जीजा शकील से नया रिश्ता जोड़ लिया है।

CCTV में कैद हुई रात की भागदौड़

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि आधी रात को शबनम उठती है, बैग में नकदी और गहने रखती है और जीजा के साथ गायब हो जाती है।शबनम अपने साथ ₹2 लाख नकद और बहन का मंगलसूत्र, झुमके, पायल और सोने की अंगूठियां भी ले गई। बिलाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस जांच में जुटी, लेकिन प्यार जीत गया

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अब कहते हैं जब साली जीजा की हो ही गई है तो शिकायत का क्या फायदा।एक महीने की शादी में जो धोखा मिला, वो ऐसा था कि चूना भी कहे  इससे तो मैं बेहतर हूं कसम से।शबनम की खूबसूरती और प्लानिंग दोनों ही बेमिसाल रही फरार होने का तरीका भी उतना ही फिल्मी था।