London Plane Crash: लंदन से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंदन एयरपोर्ट पर सुपर किंग एयरलाइन का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरते ही यह यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती तस्वीरों में घटनास्थल से उठता हुआ घना धुआं देखा जा सकता है, जो इस बड़े हादसे की गंभीरता को दर्शाता है।
टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हुआ विमान
बताया जा रहा है कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद जमीन पर गिर गया और जलकर बर्बाद हो गया। यह एक यात्री विमान था, लेकिन इसमें कितने लोग सवार थे, यह जानकारी कुछ ही देर में स्पष्ट हो पाएगी। यह भी पता चला है कि हादसा एयरपोर्ट के अंदर हुआ है, क्योंकि जो तस्वीरें सामने आई हैं वे एयरपोर्ट परिसर से ली गई हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी, जांच में जुटी टीमें
फिलहाल राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है। हादसे की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह साफ है कि विमान जैसे ही टेकऑफ की स्थिति में था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे
आपको याद दिला दें कि इससे पहले अहमदाबाद में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें उड़ान भरते समय ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसी तरह का दृश्य अब लंदन में भी देखने को मिला है।
कितने यात्री थे सवार, कितनी सीटर थी फ्लाइट?
सुपर किंग एयरलाइन के इस विमान को लेकर यह बड़ा सवाल है कि यह कितने सीटर था और कितने यात्री इसमें सवार थे। हादसे के कारणों की जांच जारी है, और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।









