Barking News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर गोलियों की बौछार बरेली में सनसनी गोल्डी बरार गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग, जांच में सामने आया गैंगस्टर कनेक्शन बरेली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी।
घटना के वक्त घर में दिशा के पिता मौजूद
घटना के वक्त घर में दिशा के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी, उनकी पत्नी और बहन, रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी मौजूद थीं तीनों उस समय गहरी नींद में थे लेकिन गोली चलने की आवाज ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। पुलिस ने इसे बेहद गंभीर मामला मानते हुए एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में पाँच टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों में सर्विलांस और एसओजी यूनिट को भी शामिल किया गया है। दिशा के परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली, गोल्डी बरार गैंग का दावा…घटना के कुछ ही घंटों बाद, गोल्डी बरार गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है









