MP News: मध्यप्रदेश में 7832 मेधावी विद्यार्थियों को सीएम मोहन यादव ने बांटी स्कूटी दमोह में दिखा उत्साह

MP News: युवाओं की एकजुटता ही जिले की सबसे बड़ी शक्ति है। जिले में 160 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी का हुआ वितरण। स्कूटी पाने वाले छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री जी को दिया धन्यवाद। कक्षा 12वीं की छात्रा का पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत। यातायात नियमों का ...

Published

MP News: मध्यप्रदेश में 7832 मेधावी विद्यार्थियों को सीएम मोहन यादव ने बांटी स्कूटी दमोह में दिखा उत्साह

MP News: युवाओं की एकजुटता ही जिले की सबसे बड़ी शक्ति है। जिले में 160 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी का हुआ वितरण। स्कूटी पाने वाले छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री जी को दिया धन्यवाद। कक्षा 12वीं की छात्रा का पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत। यातायात नियमों का पालन करने के लिए दिलाई गई शपथ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 7832 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण किया गया। सैनिटेशन एवं हाइजीन हेतु 20 लाख से भी अधिक बालिकाओं को 61 करोड़ से भी अधिक राशि का अंतरण भोपाल स्थित कुषा भाऊ ठाकरे सभागार से किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में आयोजित किया गया है

नियमों का पालन करने के निर्देश

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया गया है। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोई विशिष्ट व्यक्ति नहीं बल्कि हमारे छात्र-छात्राएं स्वयं हैं जिन्हें यह स्फूर्ति सौंपा जा रहा है। सभी छात्रों की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा गया है कि यदि भविष्य की राह में कोई कठिनाई आती है तो शासन और प्रशासन हर समय आपके साथ खड़ी हुई है। सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्कूटी के साथ आपको हेलमेट भी दिया गया है। जब तक हम ज्ञान को अपने जीवन की दिनचर्या में नहीं उतारेंगे तब तक वह अधूरा ही रहेगा। हेलमेट पहनना सिर्फ सुरक्षा नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने की एक निशानी है। मैं चाहता हूं कि दमोह जिले के छात्र-छात्राएं उदाहरण बने जब आप स्कूटी से निकलें। तो यह संकल्प लें कि यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे। यह भी कहा गया है कि सड़क दुर्घटनाओं में अनेक अनमोल जीवन समाप्त हो जाते हैं। जिन्हें बचाया जा सकता है

छात्रों की असुविधा हुई दूर

स्कूटी पाने वाली छात्रा आकांक्षा सेन ने कहा कि मैं उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा हूं और मैंने 12वीं कक्षा में 94.4% प्राप्त किए है जिसके लिए मुझे मेरी पसंद की स्कूटी एक्टिवा सरकार द्वारा प्राप्त हुई है। छात्रा कहती है कि मुझे पहले घर से स्कूल तक जाने के लिए और घर से स्कूल तक आने के लिए बहुत परेशानी होती थी। लेकिन स्कूटी मिलने के बाद परेशानी दूर हो गई। जिसके लिए मैं छात्र-छात्राओं को और मुख्यमंत्री जी डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद करती हूं। इस प्रकार स्कूटी प्राप्त करने वाले छात्र बिहारी काछी ने कहा कि वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हतना के छात्र हैं। जिन्होंने 12वीं में कॉमर्स संकाय से उत्तीर्ण की है। जिसमें उन्हें 92.2% अंक प्राप्त हुए हैं। आज सरकार द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरित की जा रही है। जिससे स्कूल से घर आने जाने में सुविधा होगी। स्कूटी देने के लिए डॉ. मोहन यादव जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।a

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form