उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने एक अहम और ऐतिहासिक फैसला लिया है राज्य में 2017 से 2021 के बीच बने लाखों ई चालान अब कानून के तहत स्वतः समाप्त माने जाएंगेजिन चालानों पर अदालतों में कारवाही लंबित थी या जो समय सीमा से बाहर हो चुके थे वे सब अब मान्य नहीं रहेंगे। इस कदम से प्रदेश भर के वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
सेवाओं पर लगे अवरोध होंगे खत्म
फैसले के साथ ही फिटनेस, परमिट, वाहन, ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जैसी सेवाओं पर लगे अवरोध भी हट जाएंगे वाहन मालिकों को नहीं होगी कोई अड़चन अब पुराने ई चालानों की वजह से वाहन मालिकों को इन सेवाओं में कोई अड़चन नहीं होगी









