Barking News: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाश ढेर

Barking News: गाजियाबाद में एसटीएफ के साथ 15 मिनट फायरिंग हुई गोल्डी बरा गैंग के थे दोनों बदमाश बरेली फायरिंग केस के आरोपी मारे गए बरेली में दिशा पाटनी घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए गाजियाबाद में बुधवार शाम नोएडा एसटीएफ सीआई ...

Published

Barking News: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाश ढेर

Barking News: गाजियाबाद में एसटीएफ के साथ 15 मिनट फायरिंग हुई गोल्डी बरा गैंग के थे दोनों बदमाश बरेली फायरिंग केस के आरोपी मारे गए बरेली में दिशा पाटनी घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए गाजियाबाद में बुधवार शाम नोएडा एसटीएफ सीआई यूनिट दिल्ली हरियाणा पुलिस की टीम ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया

बदमाशों की पहचान और गैंग कनेक्शन

बदमाशों की पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई है यह रोहित गोदारा और गोल्डी बराड की गैंग के थे दोनों पर ₹1 लाख का इनाम थाएसटीएफ के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 7:22 पर गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग कर रहे थे दो लड़के बाइक पर दिखे जो चेकिंग देखकर भाग रहे थे पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी

पुलिसकर्मी घायल जवाबी फायरिंग

गोली लगने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग की 15 मिनट तक दोनों तरफ से करीब 25 से 30 राउंड फायर हुए पुलिस की गोली से अरुण और रविंद्र घायल हो गए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मौके से ग्लॉक जिगाना पिस्तल और कारतूस बरामद हुए हैं और सफेद अपाचे मिली है माना जा रहा है कि यही वह बाइक है जिस पर वे बदमाश बरेली आए और फायरिंग करके वापस लौट गए थे

सीसीटीवी में कैद आरोपी

एसटीएफ के अनुसार दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए दिशा पाटनी के घर फायरिंग करते वक्त अरुण सफेद शर्ट पहने थे। रविंद्र नीले रंग की शर्ट में था। अरुण और रविंद्र पेशेवर शूटर थे मौके पर गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी डीसीपी देहा सुरेंद्र तिवारी और कई सारे अधिकारी मौजूद थे

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form