रतलाम शहर की देवी लगभग 370 साल पुराने मंदिर कालिका माता के बारे में में इंस्टाग्राम पर कालिका माता के लिए अपशब्द लिखने पर बजरंग दल ने शुक्रवार देर रात औद्योगिक थाना का घेराव कर दिया था। थाना परिसर में बजरंगी नीचे जमीन पर बैठ गए। एक घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी की। गलत कमेंट्स करने वाले के खिलाफ एफआईआर कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। एफआईआर के बाद रात 11.45 बजे सभी थाने से रवाना हुए।
गलत कमेंट्स करने वाले के खिलाफ रेल नगर निवासी देवराजसिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे मैं इंस्टाग्राम आईडी ‘आज हम आगे’ पर पोस्ट रील देख रहा था। इसमें कालिका माता पर पोस्ट की गई रील पर op-ayan-92 आईडी से कालिका माता के बारे कमेंट्स बॉक्स में अपशब्द लिख अभद्र टिप्पणी की हुई थी। मैंने इस कमेंट्स का स्क्रीन शॉट लिया। अपने साथियों को बताया। हंगामा हुआ
लेकिन पदाधिकारियों को कहना था कि आरोपी को पकड़ कर लाओ। इसके बाद सभी थाने में नारेबाजी करने लगे। जमीन पर बैठ गए। रात में थाने पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया पहुंचे। बजरंग दल पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्हें बताया कि कार्रवाई कर रहे है।
आरोपी के पिता को लाने की मांग पर अड़े रात 11.30 बजे पुलिस ने जिस इंस्टाग्राम आईडी से गलत कमेंट्स किया उसके खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद कार्यकर्ता माने। बताया जा रहा है कि रात में ही पुलिस ने पोस्ट करने वाले को अभिरक्षा में ले लिया। लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया।









