Join Whatsapp Group

Barking News: अमेरिका में बोइंग विमान में लगी आग, लैंडिंग गियर फेल, इमरजेंसी स्लाइड से बचाए गए 173 यात्री

Barking News: दोस्तों आज एक और बड़ी विमान दुर्घटना हो गई। अमेरिका के बोइंग विमान में आग लग गई। इसका लैंडिंग गियर ही फेल हो गया। फिर इमरजेंसी स्लाइडर से 173 यात्रियों को बाहर निकाला गया।हैरानी की बात पता है क्या? जो हमारे गुजरात ...

Published

Barking News: अमेरिका में बोइंग विमान में लगी आग, लैंडिंग गियर फेल, इमरजेंसी स्लाइड से बचाए गए 173 यात्री

Barking News: दोस्तों आज एक और बड़ी विमान दुर्घटना हो गई। अमेरिका के बोइंग विमान में आग लग गई। इसका लैंडिंग गियर ही फेल हो गया। फिर इमरजेंसी स्लाइडर से 173 यात्रियों को बाहर निकाला गया।हैरानी की बात पता है क्या? जो हमारे गुजरात अहमदाबाद में विमान क्रैश हुआ था, वह भी इसी कंपनी का विमान था। बोइंग कंपनी का।

अमेरिका में बड़ा हादसा टला

आज अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग 737 मैक्स 8 विमान का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण इस विमान का टेक ऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग भी लग गई। यह फ्लाइट अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट से मियामी जा रही थी।

यात्रियों की जान बची, 6 घायल

इस घटना के वक्त विमान में कुल 173 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। यह तस्वीरें आप देख सकते हैं। हालांकि हादसे के बाद छह लोगों को मामूली चोटें आई। जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब एफएए यानी फेडरल एिएशन एडमिनिस्ट्रेशन और एयरलाइंस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

अहमदाबाद हादसे की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

जो आपको पता होगा 12 जून को हमारे गुजरात अहमदाबाद में एयर इंडिया का जो प्लेन क्रैश हुआ था वो भी इसी बोइंग कंपनी का ही प्लेन था। तब बोइंग 7878 विमान टेक ऑफ के 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गया था और इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। और आज अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले की जांच पर भी एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग भी बंद हुई थी। आखिरी 10 मिनट का डाटा नहीं मिल पाया। सवाल यह है कि पावर सप्लाई देने वाला रिब्स क्या पहले से ही बंद था? तो अभी इस मामले की भी जांच चल रही है।

लगातार हो रहे हैं विमान हादसे

बाकी आज ये अमेरिका में एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आजकल आपको बताऊंगा कई सारे विमान हादसे देखने को मिल रहे हैं। अभी एक छोटा दो व्यक्तियों का प्लेन क्रेश हो गया था। इटली में एक दिन पहले ही ब्रेशिया में एयरक्राफ्ट हाईवे पर गिर गया। इसे पति-पत्नी खुद उड़ा रहे थे। दोनों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। उड़ान के तुरंत बाद यह कंट्रोल से बाहर हो गया था।

रशिया में भी बड़ा विमान हादसा

इससे पहले आपको पता होगा रशिया में भी एक विमान क्रैश हो गया था। रूसी प्लेन चीनी सीमा के पास क्रैश हुआ जिसमें सभी 49 लोगों की मौत हो गई थी। यह भी 3 दिन पहले की घटना है। कुछ घंटे पहले कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा था। तो आए दिन आपको पता होगा दुनिया भर में विमान आज से बढ़ रहे हैं।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form