उमरिया NH 43 की पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला बरसात में कभी भी ढह सकती है पुलिया

MP News: उमरिया राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में स्थित मोर्चा फाटक के पास की पुलिया को लेकर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। सूत्रों के अनुसार एमपीआरडीसी विभाग ने पुरानी पुलिया को ही नई पुलिया बताकर ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया और विभागीय ...

Published

MP News: उमरिया NH 43 की पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला बरसात में कभी भी ढह सकती है पुलिया

MP News: उमरिया राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में स्थित मोर्चा फाटक के पास की पुलिया को लेकर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। सूत्रों के अनुसार एमपीआरडीसी विभाग ने पुरानी पुलिया को ही नई पुलिया बताकर ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया और विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार ने मिलकर पैसों का बंदरबांट कर लिया हैरानी की बात यह है कि पुलिया का निर्माण कार्य आज तक शुरू ही नहीं किया गया

वर्तमान में वाहनों का आवागमन जर्जर पुलिया से ही हो रहा है, जिसे रेत के बोरों के सहारे टिकाया गया है स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस पुलिया पर हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है मिट्टी कटने से वाहन चालकों की जान पर भी खतरा बना रहता है

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब पुलिया निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है तो आखिर काम क्यों नहीं हुआ इससे साफ है कि विभाग और ठेकेदार ने मिलकर भ्रष्टाचार किया है वहीं संबंधित विभाग इस पर कुछ भी साफ साफ कहने से बच रहा है

स्थानीय जनप्रतिनिधि ने प्रशासन से जांच की मांग की है और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण हो और यहां से गुजरने वाले लोगों की जान बच सके

विभाग का पक्ष

विभागीय अधिकारी का कहना है कि पुलिया का भुगतान नहीं हुआ है अभी केवल ट्रैफिक को बनाए रखने के लिए पुलिया को संधारित किया जा रहा है। बारिश में कई बार पानी ओवरटॉप हुआ और कटाव भी हुआ  जिसे ठीक कराया गया जैसे ही एप्रोच रोड का काम शुरू होगा पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया है और उम्मीद है कि उस अवधि में काम पूरा हो जाएगा

नागरिकों का आक्रोश

लोगों ने सवाल उठाया कि पिछले आठ साल से बाईपास का काम क्यों पूरा नहीं हुआ टैक्स समय पर देने के बावजूद सड़क और पुलिया अधूरी क्यों है कई जगह बाईपास उखड़ चुका है और पुलिया का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ। ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि इस काम को जल्द पूरा कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form