Brydon Carse: बर्मिंगम के एज बेस्टन में खेले जा रहे इंग्लैंड वर्सेस भारत टेस्ट मैच की दूसरी सीरीज में भारत के बल्लेबाजों ने अपनी पहली सीरीज की हार का बदला लेने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। भारतीय टीम के कप्तान सुमन गिल किसी से पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दे रहे। उन्होंने दूसरी सीरीज में भी अपने बल्ले से धुआंधार शतक जड़ दिया। उन्होंने 216 गेंदों पर अकेले ही 114 रन बरसा दिए, जिसमें पूरी टीम ने टोटल 310 रन बनाए हैं।लेकिन आपको बता दें, इंग्लैंड टीम की तरफ से गेंदबाजी करने आए ब्राडन कार्स की नियत मैच के दौरान बेईमानी की दिखाई दी।
कार्स की बेईमानी से उठा पर्दा
दरअसल, कार्स जब बॉल फेंकने के लिए दौड़ रहे थे तो उन्होंने अपना बॉलिंग आर्म लोड करने से पहले नॉन बॉलिंग लेफ्ट आर्म को अंपायर की नो बॉल देने के अंदाज में लहरा दिया, जबकि दाएं हाथ से बॉल फेंक दी। इससे कप्तान सुमन गिल को थोड़ा सा असर महसूस हुआ और वह क्रीज़ से पीछे हटते हुए दिखाई दिए। गिल ने बॉल को खेलने से इनकार कर दिया और अपने गार्ड से पीछे की ओर हट गए। इसके बाद अंपायर ने इस गेंद को डेड बॉल करार दिया।
डीआरएस पर हुआ खुलासा, कार्स की साजिश नाकाम
कार्स की अगली गेंद पर फिर वेमाइन की नियत हो उठी। इस बार उनकी सीधी लाइन की गेंद को गिल मिडिल करने में चूक गए और बॉल बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड पर जा लगी। इंग्लैंड की टीम खुशी से झूम उठी और जोरदार अपील की जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया। लेकिन कार्स को भरोसा था कि उन्होंने गिल को आउट कर दिया है। ऐसे में उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को डीआरएस लेने के लिए मनाया।टीवी अंपायर ने जब करीब से इस सीन को देखा तो यह साफ हो गया कि गेंद गिल के पैड पर लगने से पहले ही बल्ले का किनारा लेकर गई थी, जिससे वह आउट नहीं हो सकते थे।
अंग्रेजों के हौसले बुलंद, भारतीय बल्लेबाजों से चिढ़ते दिखे
इंग्लैंड के मैदान में अंग्रेजों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि जब कोई भारतीय खिलाड़ी लगातार रन बनाता है तो वे चिढ़चिढ़ाने लगते हैं। पहली टेस्ट सीरीज में जब ऋषभ पंत ने शतक जड़ा था, तब भी बेन स्टोक्स ऋषभ पंत से उलझते हुए नजर आए थे और उन पर हंसते हुए उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।









