ग्वालियर, पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम निबी में दलित परिवार के यहां भितरवार के गांव कुडपार से बारात आई हुई थी जैसे ही डीजे के साथ बारात गांव में निकली तो गांव के ही ग्रामीणों ने डीजे पर गाने बजाने से मना किया एवं गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे डीजे की भी तोड़फोड़ की ग्रामीणों का कहना था डीजे पर यह गाना नहीं बजेगा।
जैसे ही पुलिस को सूचना लगी पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पर पहुंची दोनों पक्षों को समझाते हुए बारात को वहां से निकला मामला इतना बढ़ गया कि ग्वालियर देहात एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा एवं डबरा सिटी पुलिस, गिजौर्रा थाना पुलिस बल, भारी संख्या में पुलिस बल ग्राम निवी पहुंचा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात किया दुल्हन के भाई सतीश जाटव फरियादी की शिकायत पर पिछोर पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज किया धारा परिहार, आकाश, विकास, रिंकू, गोलू, गजेंद्र परिहार सभी आरोपी एक ही वर्ग हरिजन है आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी।









