सागर में लुटेरी दुल्हन का ड्रामा खत्म: शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार, पति समेत पहुंची हवालात

मध्य प्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले से सामने आया है एक ऐसा धोखाधड़ी का मामला जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया शादी के नाम पर ठगी झूठे रिश्ते और एक मासूम परिवार के साथ विश्वासघात की यह कहानी आपको भी हैरान कर ...

Published

सागर में लुटेरी दुल्हन का ड्रामा खत्म: शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार, पति समेत पहुंची हवालात

मध्य प्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले से सामने आया है एक ऐसा धोखाधड़ी का मामला जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया शादी के नाम पर ठगी झूठे रिश्ते और एक मासूम परिवार के साथ विश्वासघात की यह कहानी आपको भी हैरान कर देगी

क्या है पूरा मामला

सागर यह मामला पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिजौरा का है जहां पंकज पाठक के पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए ₹ लाख देकर एक महिला से विवाह कराया शादी 15 जून को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों से संपन्न हुई लेकिन यह खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक सकी शादी के महज दो दिन बाद ही नवविवाहिता दुल्हन घर से गहनों सहित फरार हो गई परिवार को पहले ही महिला की गतिविधियों पर शक हो गया था जब उसकी तलाश की गई तो सच्चाई सामने आई दुल्हन पहले से शादीशुदा थी और अपने पहले पति के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी की योजना बनाई थी पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और तत्परता दिखाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों दुल्हन और उसके पहले पति को गिरफ्तार कर लिया तीसरा आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है एसपी पन्ना साईं कृष्ण एस थोटा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल जांच की पता चला कि शादी फर्जी थी दुल्हन पहले से शादीशुदा थी और उसका संपर्क पहले पति से लगातार बना हुआ था दोनों ने मिलकर परिवार को धोखा दिया है हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उस पर भी कार्यवाही की जाएगी

सलेहा थाने अंतर्गत घटना

सलेहा थाने अंतर्गत एक गांव में एक परिवार है जिसने अपने पुत्र के लिए एक लड़की ढूंढी किसी एक मध्यस्थ व्यक्ति के माध्यम से और उसके बाद महोवा में जाकर उन्होंने शादी कराई और जो भी मिडिएटर था उसने कहा था कि लगभग इसमें ₹2 लाख लगेंगे तो परिवार ने ₹2 लाख दिए और शादी कराने के बाद वो लड़की जो है वो घर में आकर रहने लगी लड़की की जो भी हरकतें थे वो घर वालों को थोड़ी संदिग्ध लगी और कुछ दिनों बाद वो घर से भाग गई जब घर वालों ने थाने में बताया तो इसमें हमने मुकदमा कायम किया और जो जांच है उसमें यह निकल के आ रहा है कि लड़की जो है पहले से ही विवाहित थी और इसने और इसके पति ने जो है यह मध्यस्थ करने वाले जो मध्यता करने वाला व्यक्ति है इसके साथ मिलकर ₹ लाख लेकर इस महिला की दूसरी शादी करा दी थी और इनका यह प्लान था कि महिला वहां से कुछ दिनों के बाद भाग आएगी तो ये लड़की भी यहां पर रह जाएगी और इनको पैसे मिल जाएंगे तो इस तरह का जो भी इन्होंने पूरा षड्यंत्र रचा पुलिस ने उस महिला को और उसके पति को अरेस्ट कर लिया है जो तीसरा व्यक्ति है उसकी तलाश जारी है सर कुछ जिवरात वगैरह भी लेकर गई थी क्या महिला ऐसा कंप्लेंट आया है वही ये सब जांच में क्लियर हो जाएगा

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form