Join Whatsapp Group

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित साथियों पर हुई एफआईआर दर्ज

वन चौकी पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने साथियों के साथ बोला हमला..वन रक्षक सहित चौकी पर खड़ी जेसीबी के ऑपरेटरों के साथ जमकर मारपीट की, मशीनों के कांच भी फोड़े युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित उसके साथियों पर हुई एफआईआर दर्ज ...

Published

  • वन चौकी पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने साथियों के साथ बोला हमला..वन रक्षक सहित चौकी पर खड़ी जेसीबी के ऑपरेटरों के साथ जमकर मारपीट की, मशीनों के कांच भी फोड़े
  • युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित उसके साथियों पर हुई एफआईआर दर्ज .. आरोपी फरार
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने फारेस्ट के 100 बीघा जमीन पर कर रखा है कब्जा..वन विभाग ने प्लांटेशन सुरु किया तो कर दिया हमला।

शिवपुरी जिले के लुकवासा के ग्राम टोरिया में वन विभाग की चौकी पर भाजपा युवा मोर्चा लुकवासा के मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। घटना में आरोपियों ने वीट गार्ड सहित चौकी जेसीबी मशीनों के ऑपरेटर के साथ जमकर लाठियों से मारपीट की और जेसीबी मशीनों के कांच भी फोड़ दिए। पुलिस फरियादी वन रक्षक सुदर्शन भार्गव की शिकायत पर लुकवासा पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव सहित उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।घटना के पीछे वन भूमि पर मंडल अध्यक्ष का कब्जा होने पर से विवाद होना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि लुकवासा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव ने ग्राम टोरिया के पास करीब 100 बीघा फारेस्ट की जमीन पर कब्जा करके रखा है। इधर वन विभाग अब उस क्षेत्र में प्लांटटेशन कर रही है जिसके चलते मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव अपने 10,12 साथियों के साथ लाठियां लेकर टोरिया की वन चौकी पर हमला कर दो जेसीबी मशीनों की तोडफ़ोड़ करते हुए वन रक्षक सुदर्शन भार्गव व मशीनों के ऑपरेटरों सोनू कुशवाह, सतीश कुशवाह, धीरज कुशवाह के साथ जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों रामलखन यादव , अंकेश यादव, शिवराज, आकाश, रामवरण आदि पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on