धार जिले के बाग में लोकायुक्त ने फॉरेस्ट रेंजर वैभव उपाध्याय को ₹100000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।
आवेदक जितेंद्र वास्केल के द्वारा इंदौर लोकायुक्त को शिकायत की गई थी कि आवेदक के द्वारा बाग रोड से पांडु गुफा तक 3 किलोमीटर रोड का निर्माण का ठेका लिया है 2 किलोमीटर रोड वन विभाग के क्षेत्र में आता है जिसकी अनुमति उसने वन विभाग से लि हे।
रेंजर वैभव उपाध्याय के द्वारा काम रुकवा दिया गया है लागत का 3% रिश्वत के रूप में मांगा गया कुछ समय पहले 96000 रिश्वत के ले लिए गए और अब ₹200000 रिश्वत देने को कहा गया आज लोकायुक्त इंदौर के द्वारा ट्रैप दल का गठन किया गया एवं आवेदक से रेंजर ने ₹100000 की राशि प्राप्त करते ही बाग क्षेत्र के रेंजर वैभव उपाध्याय को रंगे हाथों पकड़ा गया एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।









