Gold Rate Today: आसमान पर सोने के दाम, जानिए निवेश से कैसे मिलेगा मुनाफा

Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोने के दाम आसमान पर पहुंच गए। आम आदमी की पहुंच से सोना बहुत दूर होता जा रहा है। जनता को रोज नए-नए झटके लग रहे हैं। ऐसे ...

Published

Gold Rate Today: आसमान पर सोने के दाम, जानिए निवेश से कैसे मिलेगा मुनाफा

Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोने के दाम आसमान पर पहुंच गए। आम आदमी की पहुंच से सोना बहुत दूर होता जा रहा है। जनता को रोज नए-नए झटके लग रहे हैं। ऐसे मानो जैसे सोने के दाम में सुनहरे पंख लग गए। लेकिन फिर भी लोग सोने में इन्वेस्ट करना ज्यादा सही समझते हैं। लोग आभूषण और सिक्कों के रूप में सोना खरीद कर इन्वेस्ट करते हैं। लेकिन समय के साथ सोने में निवेश के कई नए ऑप्शन सामने आए।

गोल्ड ईटीएफ क्या है और कैसे करता है काम

इन्हीं में से एक है गोल्ड ईटीएफ जो सोने को खरीदे बिना इसमें निवेश का ऑप्शन देता है। लेकिन फिर भी लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि सोना खरीदें या फिर ईटीएफ में निवेश करें। इन्हीं सवालों के जवाब जानेंगे हमारे इस खास आर्टिकल में।

गोल्ड ईटीएफ के फायदे

गोल्ड ईटीएफ सोने को खरीदने, बेचने और सुरक्षित रखने के झंझट से बचाता है। गोल्ड ईटीएफ स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेड होते हैं और उसकी कीमत फिजिकल गोल्ड से लिंक होती है। सोने में निवेश का यह मॉडर्न तरीका उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो सोने में निवेश तो करना चाहते हैं, लेकिन स्टोरेज, चोरी और अशुद्धता की चिंता से बचना चाहते हैं। गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए डीमेट अकाउंट की जरूरत होती है और इसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए खरीदा या बेचा जा सकता है। यह पूरी तरह से डिजिटल होता है। इसलिए निवेशकों को सोने को सुरक्षित रखने की चिंता नहीं करनी पड़ती।

जून 2025 में गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड निवेश

सोने में निवेश के एक सुरक्षित और लोकप्रिय माध्यम गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी कि गोल्ड ईटीएफ में जून 2025 में जबरदस्त निवेश देखने को मिला है। उद्योग निकाय एमपीफी की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार जून के महीने में गोल्ड ईटीएफ में ₹81 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ जो पिछले 5 महीने में सबसे ज्यादा निवेश है। जनवरी 2025 के दौरान गोल्ड ईटीएफ में ₹3751 करोड़ का नेट इन्वेस्टमेंट हुआ था। जून में दो नए गोल्ड ईटीएफ पेश किए गए। कुल मिलाकर ₹41 करोड़ जुटाए गए हैं।

फिजिकल गोल्ड की अहमियत आज भी बरकरार

वहीं अब बात करते हैं सोने में निवेश के बारे में। शादी विवाह, धार्मिक अनुष्ठान और खास मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने सर्वेंट गोल्ड बॉन्ड जैसी स्कीम शुरू की लेकिन इसके बाद भी लोगों का रुझान फिजिकल गोल्ड की तरफ ज्यादा रहा है। दरअसल लोग इसे ना केवल आभूषण के रूप में पहनना पसंद करते हैं बल्कि इसे एक सुरक्षित निवेश भी मानते हैं। जिसे जरूरत पड़ने पर बेचा जा सकता है। यही कारण है कि भारतीय बाजारों में हर साल टनों में सोना खरीदा जाता है और लोगों को इसमें खासा दिलचस्पी भी रहती है और यह एक सुरक्षित निवेश भी है।

गोल्ड ईटीएफ बनाम फिजिकल गोल्ड: क्या है बेहतर विकल्प?

अब सवाल उठता है कि आखिरकार किस में निवेश करना बेहतर है? तो यह आंकड़े बताते हैं कि दोनों की तरफ से लोगों में निवेश करना ज्यादा बेहतर समझा जाता है। चाहे वह गोल्ड ईटीएफ हो या फिर वह सोना खरीदने की तरफ हो। आंकड़े बता रहे हैं कि गोल्ड ईटीएफ में भी निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है। चाहे सोने की कीमतें कितने भी आसमान पर पहुंच जाए लेकिन लोग इसमें निवेश को सबसे अच्छा बेहतर ऑप्शन समझ रहे हैं।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form