मध्य प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है राज्य सरकार जल्द ही महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत 944 पदों पर भर्तियां निकालने जा रही है सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए यह एक शानदार अवसर होगा क्योंकि इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगी
कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है दरअसल मध्य प्रदेश में 459 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने हैं जिनके संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और परवेक्षकों के कुल 944 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी इन भर्तियों पर कुल 143.46 करोड़ का खर्च आएगा जिसमें केंद्र सरकार 72.78 करोड़ और राज्य सरकार 70.68 करोड़ का योगदान देगी बताया जा रहा है कि इन पदों के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमें भर्ती से संबंधित सभी विस्तृत जानकारियां जैसे आवेदन प्रक्रिया पात्रता मापदंड और विभिन्न जिलों में रिक्त पदों की जानकारी दी
महिलाओं को मिलेगा वेतन
जाएगी इन पदों पर चयनित होने वाली महिलाओं को 7000 से ₹14,000 तक के बीच मासिक वेतन मिलने की संभावना है गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में वर्तमान में दो तरह से आंगनबाड़ी कार्यालयों का संचालन होता है प्रमुख आंगनबाड़ी और कम आबादी वाले गांवों व वार्डों में मिनी आंगनबाड़ी सरकार ने इस साल ज्यादा से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य रखा है मिनी आंगनबाड़ियों में सहायिकाओं की नियुक्तियां नहीं होती हैं जबकि आबादी के हिसाब से आंगनबाड़ियों को अपग्रेड भी किया जाता है महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से जल्द ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है यह भर्ती उन महिलाओं के लिए एक बड़ा मौका है जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती









