(शहडोल) निर्माणाधीन मकान में ले जाकर मासूम छात्रा से किया दुराचार तत्काल गिरफ्तार….

शहडोल । शहडोल जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हाल ही में, पांडव नगर कॉलोनी के पास एरिया में एक नाबालिग को जबरन उठाकर पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुराचार किया गया। पुलिस ...

Published

(शहडोल) निर्माणाधीन मकान में ले जाकर मासूम छात्रा से किया दुराचार तत्काल गिरफ्तार....

शहडोल । शहडोल जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हाल ही में, पांडव नगर कॉलोनी के पास एरिया में एक नाबालिग को जबरन उठाकर पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुराचार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर जिले के पुलिस अधिकारी का बंगला है।

आपको बता दे कि अभी हाल में ही जिले के सीधी थाना क्षेत्र में घर पर अकेली एक नाबालिग के घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, की एक और नाबालिग की अस्मत लूटने का मामला सामने आया है। जो महिलाओं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के पांडव नगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा घर से साइकिल से जाने के दौरान रस्ते में अपने दोस्तों से खड़े होकर राजेंद्र टॉकीज के पास बातचीत कर रही थी कि तभी वहां से गुजर रहे अधेड़ पंकज कटारे ने उसे रोका और बोला की तुम्हारे घर में बता दूंगा कि तुम लड़कों से बात करती है ,जिसे डरा धमका कर उसे पांडवनगर स्थित पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल में ले जाकर कर इसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, इस दौरान नाबालिग को वहां ले जाते एक शख्स ने देख लिया था, जिसकी जानकारी पुलिस को दी, जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया,

आपको बता दे कि नाबालिग के साथ दुराचार करने वाला आरोपी पंकज कटारे पूर्व में भी दुराचार व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पिछले साल ही जेल से रिहा हुआ है। इसके बाद एक बार फिर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।

आपको बता दे को अभी हाल में ही सीधी थाना क्षेत्र में घर पर अकेली एक नाबालिग के घर घुसकर उसके भाई के सामने दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसके बाद एक और युवती के साथ घर में घुसकर दुराचार का मामला आया था, की एक और मामला सामने आय जिसमें पुलिस अधिकारी के घर से महज कुछ ही दूरी पर पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म की घटना ने झिकझोर कर रख दिया , लगातार हो रही घटनाओं को देख लगता है कि शहडोल में महिलाएं बच्चियां घर पर न बाहर सुरक्षित है।

वही इस पूरे मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दिवान का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form