आज दुनिया भर में 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है इस मौके पर पूरे मध्य प्रदेश में योग दिवस का आयोजन किया गया सूबे के सीएम मोहन यादव ने भी भोपाल के अटल पथ पर योग दिवस के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस बार की योग दिवस की थीम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ रखा गया है
सीएम मोहन यादव हुऐ शामिल
इस मौके पर सीएम मोहन यादव और वि डी शर्मा एक साथ योग किए इस कार्यक्रम की अध्यक्षा केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उके ने की योग दिवस पर सीएम मोहन ने पीएम को याद करते हुए कहा कि योग शांति की दिशा दिखाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरी अपनी ओर से प्रदेशवासियों को देशवासियों को बधाई यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश पूरा मध्य प्रदेश और पूरी दुनिया आसमान से लेकर पाताल तक जो जहां है देशवासी पृथ्वी वासी संयुक्त राष्ट्र संघ के इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरी अपनी ओर से सबको बधाई शुभकामना आज ही दिन हमारा काल गणना की दृष्टि से भी उत्तरायण से समाप्ति होकर के दक्षिणायन की तरफ बढ़ने वाला दिन है अर्थात सबसे बड़ा दिन धीरे-धीरे आज से रात बढ़ने लगेगी जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है भारत के सभी प्रकार के प्राचीन ज्ञान विज्ञान से दुनिया परिचित होती जा रही है हमारी जीवन शैली से परिचित होती जा रही है महर्षि पतंजलिंड ऋषि तमाम ऋषि परंपराओं की अनुपम देन जो वसुदेव कुटुंबकम की तरफ ले जाती है माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के अभ्यास और प्रयास के साथ आज 11वें वर्ष में यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जो सभी विभिन्न प्रकार के धर्मों के बीच विभिन्न देशों की सीमाओं के बाहर जाकर के समूची मानवता को एकता का संदेश देता हुआ मनुष्य से मनुष्य को जोड़ने का योग का संदेश अद्वितीय है मेरी अपनी ओर से प्रदेशवासियों को बधाई तो वहीं इंदौर की शान रजवाड़ा पैलेस पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे इस मौके पर सिंधिया के साथ सांसद शंकर लालवानी समेत कई अन्य नेता भी योग करते नजर आए इस दौरान सिंधिया ने कहा कि योग के क्षेत्र में भी इंदौर इतिहास रच रहा पूरे साल का सबसे लंबा दिवस हमारे शास्त्रों के आधार पर हमारे वैज्ञानिकों के आधार पे आज के दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक्वॉक्स के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में माना जाना यह अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है आज के दिवस पर विश्व भर के 170 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं और यह इस बात का प्रमाण है कि जहां भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतिबिंब के रूप में यह दिवस उभर चुका है वहीं प्रधानमंत्री जी की वैश्विक नेतृत्व की क्षमता को यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में एक प्रमाण बन चुका है आपको बता दें कि 2015 में पहली बार वैश्विक स्तर पर यह दिन मनाया गया था जिसके बाद से लगातार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा









