MP News: नरसिंहपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 साल की मां को मौत के घाट उतार दिया मामला करेली थाना अंतर्गत ग्राम जोबा का है जहां रहने वाले एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां जिसको लकवा की बीमारी थी उससे कहा सुनी हो गई और कहा सुनी इतनी बढ़ गई की कलयुगी बेटे महेंद्र ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां उमेदी बाई की डंडे से पिटाई कर दी जिससे बुजुर्ग मां घायल हो गई और बुजुर्ग मां की मौत हो गई।
घटना 16 अप्रैल की रात की बताई जा रही है जब आरोपी नशे में अपने घर ग्राम जोबा पहुंचा और घर पर कुछ बात को लेकर 70 साल की अपनी मां से कहा सुनी हो गई और फिर बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की डंडे से पिटाई कर दी जिससे बुजुर्ग मां घायल हो गई और घायल मां को पहले करेली के शासकीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने नरसिंहपुर जिला मुख्यालय रिफर कर दिया और वहा डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया मां की मौत होने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला पर संज्ञान लेते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी और आरोपी बेटे महेंद्र पटेल पर मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।









