Krishak Mitra Surya Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर के किसानों को ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के उद्देश्य से एक अहम पहल की है राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार 28 जून को भिंड जिले के महगाम तहसील के ग्राम गंदौरा में आयोजित किसान सम्मेलन और रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत सोलर पंप पोर्टल का शुभारंभ किया
32 लाख किसानों को सोलर पंप का लाभ
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी 3 वर्षों में प्रदेश के 32 लाख किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे इस कदम से ना केवल किसानों को बिजली के भारी भरकम बिलों से राहत मिलेगी बल्कि वे सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का उत्पादन कर उसका उपयोग स्वयं कर सकेंगे और अतिरिक्त बिजली सरकार को भी बेच सकेंगे यह योजना किसानों को ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है योजना के अंतर्गत किसानों को एक हॉर्स पावर से 7.5 हॉर्स पावर क्षमता वाले सोलर पंप लगाने की सुविधा दी जाएगी
कृषक मित्र सूर्य योजना आवेदन
आवेदन के लिए आधार आधारित ईकेवाईसी पंजीयन अनिवार्य होगा साथ ही जिस खसरे में सोलर पंप लगाना है वह किसान के नाम से और आधार से लिंक होना चाहिए केंद्र सरकार योजना के तहत 30% अनुदान देगी जबकि राज्यांश के लिए किसान को लिया गया ऋण राज्य सरकार द्वारा चुकाया जाएगा 2023-24 और 2024-25 में अस्थाई बिजली कनेक्शन वाले और अविद्युतीकृत किसान इस योजना में प्राथमिकता के साथ शामिल किए जाएंगे पहले से पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को पात्रता अनुसार वरीयता मिलेगी साथ ही किसान अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुसार 36 प्रकार की पैनलबद्ध इकाइयों में से उपयुक्त सोलर पंप यूनिट का चयन कर सकते हैं
सरकार की घोषणा
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी संभागों में किसान मेले का आयोजन किया जाएगा इन मेलों में किसानों को कृषि खाद्य परसंस्करण उद्यान नीति और पशुपालन से संबंधित नवीनतम तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी मेलों में प्रदर्शनी विशेषज्ञों के सत्र और समाधान शिविरों के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगाराज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि 1 वर्ष के भीतर 10 लाख सोलर पंप लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है इसके लिए अभियान प्रारंभ कर किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं









