MP News: सिहौर जिले के श्यामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाला ग्राम खंडवा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया यहां 35 वर्षीय विजय वर्मा निवासी खंडवा तहसील श्यामपुर सिहौर की करंट लगने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार गांव में बिजली के पोल पर काम करते वक्त अचानक करंट लग गया और हादसे में विजय वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते बिजली विभाग ध्यान देता तो यह घटना टल सकती थी। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है
इकलौते कमाने वाले सदस्य थे विजय वर्मा
मृतक विजय वर्मा परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमयिक मृत्यु से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है सीहोर विधायक सुदेश राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद विद्युत मंडल और विजय भाई को न्याय दो जैसी मांगें उठाईं
ग्रामीणों की चार प्रमुख मांगें
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग के सामने चार प्रमुख मांगें रखीं जिन्हें मान लिया गया है पीड़ित परिवार को ₹1 लाख मुआवजा मिले मृतक की पत्नी को पेंशन दी जाए परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए छोटे बच्चों की परवरिश और शिक्षा में मदद मिले ग्रामीणों के अनुसार, विजय वर्मा किसानों के कहने पर ट्रांसफार्मर सुधारने गए थे। उनके पास परमिट भी था लेकिन इसके बावजूद अचानक बिजली चालू हो गई और करंट लगने से उनकी मौत हो गई









