MP News: बाल बाल बचे मुख्यमंत्री हॉट एयर बलून में लगी आग ट्राली से फौरन सीएम को उतारा गया

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट दौरा शनिवार को उस वक्त चर्चाओं में आ गया जब उनका हॉट एयर बलून हवा में नहीं उड़ पाया। तेज हवा अचानक बड़ी आग की लपटों के चलते सुरक्षा कारणों ...

Published

MP News: बाल बाल बचे मुख्यमंत्री हॉट एयर बलून में लगी आग ट्राली से फौरन सीएम को उतारा गया

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट दौरा शनिवार को उस वक्त चर्चाओं में आ गया जब उनका हॉट एयर बलून हवा में नहीं उड़ पाया। तेज हवा अचानक बड़ी आग की लपटों के चलते सुरक्षा कारणों से बलून की उड़ान रोक दी गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए और सुरक्षित रहे।

कैसे लगी आग

शनिवार सुबह सीएम ने चंबल नदी में बोटिंग का आनंद लिया। उसके बाद हॉट एयर बैलून की सव्वाली के लिए पहुंचे। सीएम मोहन यादव जैसे ही हॉट एयर बैलून में सवार हुए तेज हवाएं चलने लगी। इस कारण बलून उड़ान नहीं बढ़ पाया। इसी बीच बलून के निचले हिस्से में आग की लपटें तेज हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते ट्रॉाली संभाली और मुख्यमंत्री को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाई व सुरक्षा कर्मियों ने सीएम को जिस ट्रॉली में बैठाया था उसे मजबूती से पकड़े रखा और उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मुख्यमंत्री यादव बैलून की सवारी नहीं कर पाए। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना हो गए।

कई मीडिया के माध्यमों पर यह भ्रामक जानकारी

आज मंदसौर में गांधी सागर में जो फॉरेस्ट फेस्टिवल चल रहा है उसमें उस उस संबंध में कई मीडिया के माध्यमों पर यह भ्रामक जानकारी चल रही है कि हॉट एयर बलून में कुछ आग लग गई है। देखिए मैं आपके माध्यम से क्लियर करना चाहती हूं। वहां पर सिक्योरिटी सेफ्टी के सारे स्टैंडर्ड मानक का पालन किया गया था और जो हॉट एयर बलून है उसको लिफ्ट करने आग अंदर लगाई जाती है ताकि वो गर्म हवा से ऊंचा उठे। इस कारण से उसमें अंदर एयर हॉट एयर लगाया जाता है। उसमें आग लगाई जाती है। इसी चीज के ऊपर कुछ लोगों ने यह भ्रामक जानकारी स्प्रेड की है कि उसके अंदर आग लग गई है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। वो कंप्लीटली सेफ जगह है और माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी उसे एक्सपीरियंस करने के लिए वहां जाके उसके अंदर का विजिट किया। वो देखा और उन्होंने वहां की टीम को बधाई भी दी कि यह एक्टिविटी उन्होंने मंदसौर में गांधी सागर में रखी।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form