MP News: सरकारी स्कूल में बच्चों से गोबर से लिपाई और सफाई का काम, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने आने वाले मासूम बच्चों से पढ़ाई-लिखाई की बजाय गोबर से लिपाई और स्कूल परिसर की साफ-सफाई करवाई जा रही है। शिक्षकों ने सोमवार ...

Published

MP News: सरकारी स्कूल में बच्चों से गोबर से लिपाई और सफाई का काम, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने आने वाले मासूम बच्चों से पढ़ाई-लिखाई की बजाय गोबर से लिपाई और स्कूल परिसर की साफ-सफाई करवाई जा रही है।

शिक्षकों ने सोमवार को दिए थे निर्देश

यह वीडियो चौरई ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। जहां शिक्षकों ने सोमवार को बच्चों से स्कूल की लिपाई-पुताई और सफाई करने को कहा। इसके बाद बच्चे किताब-कॉपियां छोड़कर साफ-सफाई के काम में लग गए।

अभिभावकों ने जताया कड़ा ऐतराज

जब स्थानीय लोगों और अभिभावकों को इस घटना की जानकारी लगी, तो वे स्कूल पहुंच गए और इस पर कड़ा ऐतराज जताया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सरकारी दावों और ज़मीनी हकीकत में फर्क

एक ओर जहां सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों की दीवारें स्लोगनों से सजी हैं, लेकिन हकीकत इन दावों से उलट दिखाई देती है।

वीडियो में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बहस

घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच तीखी बहस भी देखी जा सकती है, जिसमें शिक्षक अपनी सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

शिक्षकों के जवाबों से भड़के ग्रामीण

बातचीत के दौरान शिक्षकों से सवाल किया गया कि क्या बच्चों से गोबर की लिपाई करवाना सही है? इस पर शिक्षक जवाब देते हुए कहते हैं कि “सूख रहा है ना, यहां बैठता है, उसी को सही है।”

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी स्कूलों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form