MP news: भोपाल में राज्य कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने शिरकत की कर्मचारियों के बीच पहुंचे सीएम ने बड़ी बात कही दरअसल सीएम ने 9 साल से कर्मचारियों के अटके हुए मकान किराया भत्ता यानी हाउस रेंट अलाउंस के मुद्दे पर खुलकर कहा
कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा
यह कर्मचारियों का हक है इसे रोका नहीं जाना चाहिए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सुविधाएं कर्मचारियों को खुद ब खुद मिलनी चाहिए सीएम ने आगे कहा कि राज्य कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता मिल रहा है वहीं इस कार्यक्रम में कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा गया कि यह पहला मौका है जब बिना ज्ञापन बिना प्रदर्शन के कोई मांग स्वीकृत हुई है इससे कर्मचारियों में विश्वास और संतोष दोनों बढ़ा है









