MP News: दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार

MP News: दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह शहर की अभिनव होम्स कॉलोनी में मंगलवार दोपहर सागर लोकायुक्त की टीम ने जनपद पंचायत दमोह में पदस्थ आरएस विभाग के सब इंजीनियर राजन सिंह ठाकुर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सरपंच ने की ...

Published

MP News: दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई रिश्वत लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार

MP News: दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह शहर की अभिनव होम्स कॉलोनी में मंगलवार दोपहर सागर लोकायुक्त की टीम ने जनपद पंचायत दमोह में पदस्थ आरएस विभाग के सब इंजीनियर राजन सिंह ठाकुर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सरपंच ने की थी शिकायत

शिकायतकर्ता सरपंच लीला गड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत बारामासा में ₹70 हजार की पुलिया सागर से स्वीकृत हुई थी। इसके लिए आवेदन भी किया गया था। इसी दौरान सब इंजीनियर ने रिश्वत की मांग की।

बढ़ रही थी रिश्वत की मांग

सरपंच ने बताया कि हमने इनको ₹5000 दिए थे लेकिन यह बार बार 20,000 रुपये की मांग कर रहे थे बलराम तालाब सीसी मूल्यांकन को भी दो साल से रोके रखा गया हमारी कई फाइलें पड़ी रहीं जिससे हम लोग परेशान हो गए उन्होंने बताया कि 4 लाख की सीसी रोड 15 लाख का सामुदायिक भवन और 4 लाख की स्कूल बाउंड्रीवाल का काम दो साल पहले हो चुका था इसके बावजूद सब इंजीनियर द्वारा मूल्यांकन नहीं किया जा रहा था

शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायत पर लोकायुक्त ने सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद टीम ने आरोपी सब इंजीनियर को उसके किराए के मकान से ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form