MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यूं तो अपने बयानों को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा कुछ अलग वजह से हो रही है।
अनोखा उपहार
दरअसल बागेश्वर महाराज यानी कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है और लोग उन्हें अलग-अलग उपहार लेकर पहुंच रहे हैं। बागेश्वर धाम में पहला निशुल्क कैंसर हॉस्पिटल बनने जा रहा है। जिसको लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी लोगों से एक अपील की थी। उन्होंने अपील में कहा था कि सभी इस कैंसर हॉस्पिटल के लिए एक-एक ईंट लेकर आए। बागेश्वर महाराज की इस अपील के बाद लोग सिर पर ईंट रखकर धाम पहुंच गए और उनके जन्मदिन पर अलग-अलग उपहार स्वरूप चीजें भेंट की। बागेश्वर महाराज के प्रति लोगों की आस्था की कुछ तस्वीरें जरा आप भी देखें।









