MP News : बिजली कनेक्शन को लेकर चल गए लाठी डंडे

डीपी से बिजली कनेक्शन लेने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनो पक्षो ने लाठी डण्डों से हमला कर दिया तभी एक पक्ष ने गोलियां चला दी। गोली चलने पर एक 70 साल बुजुर्ग घायल हो गया। ...

Published

MP News : बिजली कनेक्शन को लेकर चल गए लाठी डंडे

डीपी से बिजली कनेक्शन लेने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनो पक्षो ने लाठी डण्डों से हमला कर दिया तभी एक पक्ष ने गोलियां चला दी। गोली चलने पर एक 70 साल बुजुर्ग घायल हो गया। जबकि 3 लोग लाठी डंडे लगने से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया और दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के हीरा नगर में 70 साल के बुजुर्ग बृजमोहन भदौरिया आटा चक्की चलाने का काम करते है उनके पास देव नगर में शिवप्रताप सिंह राजावत का घर बना हुआ है। दो दिन पहले शिवप्रताप की बिजली विद्युत विभाग वाले काट गए थे। बुधवार देर रात को शिव प्रताप और उनके परिजन जब बिजली के पोल से कनेक्शन जोड़ रहे थे तो बुजुर्ग बृजमोहन, उनके बेटे राकेश और उनके परिवार के लोगो ने अवैध रूप से बिजली कनेक्शन जोड़ने का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा तभी शिवप्रताप सिंह, पंकज, विक्कू जादौन, शिवम पवैया, शिव सिंह तोमर और दूसरा पक्ष बृजमोहन, अभय, राकेश और सुरेश ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। तभी शिवप्रताप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने पर बुजुर्ग बृजमोहन घायल हो गए उनके एक गोली पेट में लगी तो दूसरी गोली हाथ में जा लगी। जबकि उनके परिवार अभय, राकेश और सुरेश लाठी डंडे लगने से घायल हो गए। मारपीट और फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचाया।

इसके बाद दोनों ही पक्षों ने पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत की। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग बृजमोहन के बेटे राकेश की शिकायत पर शिवप्रताप सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है और शिवप्रताप सिंह की शिकायत पर बुजुर्ग बृजमोहन सहित तीन लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस से तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5 आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form