MP News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, किया चक्काजाम

MP News: सागर| सागर जिले के निर्ला गांव निवासी 26 वर्षीय युवक नीरज राय की मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। शनिवार रात से लापता नीरज का शव रविवार सुबह लोहर्रा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला। ...

Published

MP News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, किया चक्काजाम

MP News: सागर| सागर जिले के निर्ला गांव निवासी 26 वर्षीय युवक नीरज राय की मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। शनिवार रात से लापता नीरज का शव रविवार सुबह लोहर्रा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे ट्रेन से कटकर मौत बताया, लेकिन परिजनों ने इसे सिरे से नकारते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

शव मिलने के बाद परिजन आक्रोश

शव मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने नीरज का शव सागर-बीना नेशनल हाईवे पर निर्ला तराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

परिजनों का आरोप

परिजनों ने गांव के ही प्रेम सिंह सहित कुर्मी, राहुल, डब्बू और पंकज पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई सोमत राय ने बताया कि प्रेम सिंह ने कुछ महीने पहले नीरज से उसकी 1.5 एकड़ जमीन सात लाख पचास हजार प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री हो गई थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। नीरज पिछले चार महीने से लगातार पैसे मांग रहा था।

कैसे हुआ हादसा

परिवार वालों का कहना है कि मृतक शनिवार की रात भी प्रेम सिंह से पैसे मांगने गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। परिजनों ने दावा किया कि हत्या के बाद शव को ट्रेन हादसे का रूप देने के लिए ट्रैक पर फेंका गया है।

पुलिस प्रशासन की कारवाही

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर देहात थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form