MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियां और नालों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते उमरिया का जोहिला बांध के गेट खुलने की नौबत आ पड़ी। गेट खुलते ही निचले इलाकों में पानी भरने लगा। निचले इलाकों में पानी भरने से हालात गंभीर हो गए।
जिला प्रशासन का अलर्ट जारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्राम सचिव, पटवारी और पंचायत प्रतिनिधियों को संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू करने को भी कहा गया है। बांध क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेड लगाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। बता दें कि इस समय मध्य प्रदेश में मानसून पूरे जोर पर है।
राजधानी भोपाल में जोरदार बारिश
राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक कई स्थानों पर आज तेज हवाओं के साथ गरज चमक और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। से जनजीवन पर भी असर पड़ेगा। फिलहाल भारी बारिश के कारण राज्य में कई डैमों के गेट खोलने की नौबत आने वाली है। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।









