MP Weather Breaking: 35 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

MP Weather Breaking: मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ताजा परिस्थितियों को देखते हुए शुक्रवार, 11 जुलाई के लिए भी भारी से अति भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अगर ...

Published

MP Weather Breaking: 35 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

MP Weather Breaking: मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ताजा परिस्थितियों को देखते हुए शुक्रवार, 11 जुलाई के लिए भी भारी से अति भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अगर हम ऑरेंज अलर्ट की बात करें तो महाकौशल क्षेत्र का जबलपुर, ग्वालियर-चंबल संभाग का शिवपुरी और अशोकनगर, बुंदेलखंड का सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांडुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सिहोर, निवाड़ी, टीमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, शिवनी, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित

वहीं दूसरी ओर राज्य के बाकी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर, शिवपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, राजगढ़, शाहजहांपुर, देवास, हरदा, विदिशा, रायसेन, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगौली, मयर, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, इंदौर, उज्जैन, नीमच और मंदसौर सहित कई जिलों को येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश

मानसून की शुरुआत के बाद से पूर्वी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश देखी जा रही है। ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार तेज बारिश हो रही है। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र भी अच्छी बारिश दर्ज कर रहे हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा बारिश के लिए पहचाना जाने वाला और उपजाऊ माना जाने वाला मालवा-निमाड़ क्षेत्र अब भी संतोषजनक बारिश का इंतजार कर रहा है।

बारिश के पीछे की वजह: ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी का सिस्टम

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजर रही है, साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। ये दोनों सिस्टम मिलकर खास तौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक मजबूत वर्षा प्रणाली बना रहे हैं, जिसके चलते इस हिस्से में ज्यादा बारिश हो रही है।

मालवा-निमाड़ में अब भी बारिश का इंतजार

पूर्वी मध्य प्रदेश ने मानसून की शुरुआत यानी 1 जून से लेकर अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि मालवा-निमाड़ को अच्छी बारिश के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form