MP Weather Update: MP में बारिश का कहर सागर के स्कूल में फंसे 43 बच्चे, नाव से किया गया रेस्क्यू

MP Weather Update: सागर| बारिश ने कोहराम मचा दिया है। आलम यह है कि बड़ी-बड़ी नदियां नाले पुलपुलिया उफान पर हैं।एक नाले के उफान के चलते स्कूल टापू बन गया और फिर नाव के जरिए स्कूल से बच्चों को बाहर निकाला गया। सागर के ...

Published

MP Weather Update: MP में बारिश का कहर सागर के स्कूल में फंसे 43 बच्चे, नाव से किया गया रेस्क्यू

MP Weather Update: सागर| बारिश ने कोहराम मचा दिया है। आलम यह है कि बड़ी-बड़ी नदियां नाले पुलपुलिया उफान पर हैं।एक नाले के उफान के चलते स्कूल टापू बन गया और फिर नाव के जरिए स्कूल से बच्चों को बाहर निकाला गया।

सागर के गड़ाकोटा का मामला

मध्य प्रदेश के सागर के गड़ाकोटा की यह मामला हैं। जहां गड़ाकोटा स्थित एक शासकीय स्कूल के पास से बहने वाला नाला भारी बारिश के चलते उफान पर आ गया और नाले का सारा पानी स्कूल के आसपास भर गया और स्कूल टापू बन गया।

स्कूल में 43 बच्चे और शिक्षक फंसे

जिसमें करीब 43 बच्चे और स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अंदर फंस गए।सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और एसडीआरएफ की टीम ने स्कूल पहुंचकर सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। नाव का भी इस्तेमाल किया गया है।

लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर

दरअसल सागर जिले में दो-तीन दिन से झमाझम तेज बारिश के चलते नदी नाले इस समय उफान पर आ गए हैं। जिसके चलते कहीं आकाशीय बिजली गिरने से घटनाएं हो रही हैं। कहीं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं।

मणिया अग्रसेन स्कूल में बारिश का कहर

वहीं गड़ाकोटा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मणिया अग्रसेन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज बारिश का कहर देखने को मिला। जहां स्कूल के पास से बहने वाला एक नाला भारी बारिश के चलते उफान पर आ गया।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form