Join Whatsapp Group

MP Weather update : MP के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

एमपी तक एक बार फिर दर्शकों के बीच मौसम का हाल लेकर आ गया है। देखिए मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे जून में 15 तारीख नजदीक आ रही है। मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को ...

Published

MP Weather update : MP के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

एमपी तक एक बार फिर दर्शकों के बीच मौसम का हाल लेकर आ गया है। देखिए मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे जून में 15 तारीख नजदीक आ रही है। मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है और अगर मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो पूरे मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट के तहत मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश, तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में प्री मॉनसून एक्टिविटी में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में इस बार जहां मानसूनी बारिश जो है वह अत्याधिक होने की संभावना है। वहीं प्री मॉनसून एक्टिविटी ने भी मध्य प्रदेश को भिगो कर रख दिया है। सबसे पहले बात करेंगे ग्वालियर चंबल क्षेत्र की। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। साथ ही तूफानी हवा चलने की भी संभावना है। वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम संभाग की तो यहां पर भी दिन में तापमान में हल्का उछाल देखने को मिल सकता है। लेकिन तेज हवा के साथ शाम होते-होते या रात ढलते ढलते ते बारिश होने की संभावना है। वहीं अगर हम बात करें अह मालवा निमाड़ की तो मालवा निमाड़ में भी मॉडरेट टेंपरेचर के साथ तेज हवा चलने और उसके साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगर महाकश्वर जबलपुर संभाग की बात करें तो यहां पर भी तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने येलो अलर्ट के तहत जारी की है। मौसम विभाग का मानना है कि मध्य प्रदेश में 16 जून के बाद मानसून की एंट्री डिंडोरी के रास्ते हो सकती है। 25 जून तक पूरे एमपी में जो मानसून है वह एक्टिवेट होता हुआ दिखाई देगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ऊपर लगातार दबाव का स्थिति जो है वह बनी हुई है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी का मौसम भी बारिश से सराबोर दिखाई दिया है। कुल मिलाकर इस बार मध्य प्रदेश में 105% बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। यानी कि किसानों के लिए और लोगों के लिए राहत की बात है। हालांकि आपको बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस यानी कि 2024 के मुकाबले 2025 में गर्मियों में टेंपरेचर में मामूली बढ़त ने भी कहीं ना कहीं मध्य प्रदेश के मौसम को अनुकूल बना के रखा हुआ है।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form