MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश से हाहाकार, बर्गी डैम के 17 गेट खुले, निचले इलाके जलमग्न

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के चलते नदियों और नालों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को जबलपुर के बर्गी डैम के 13 गेट खोलने पड़ गए। अभी तक डैम के कुल 17 गेट ...

Published

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश से हाहाकार, बर्गी डैम के 17 गेट खुले, निचले इलाके जलमग्न

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के चलते नदियों और नालों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को जबलपुर के बर्गी डैम के 13 गेट खोलने पड़ गए। अभी तक डैम के कुल 17 गेट खोले गए हैं। नर्मदा नदी उफान पर है और कई इलाकों के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जलस्तर खतरे के निशान पर आ गया था। गेट खुलते ही आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने लगा।

लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर

नरसिंहपुर जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते नर्मदा सहित सहायक नदियां उफान पर हैं। हालात तब और बिगड़े जब बर्गी डैम के 13 गेट खोल दिए गए। इससे नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण झांसी घाट पुल पर पानी करीब 4 फीट ऊपर से बह रहा है। जिसके कारण गोटे गांव से जबलपुर मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। नर्मदा के बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

प्रशासन का एहतियातन अलर्ट जारी

हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है। निचली बस्तियों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की गई है। ग्राम सचिव, पटवारी और पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने को कहा गया है। सुरक्षा के लिहाज से बांध क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन की लोगों से अपील है कि वह जलभराव वाले या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें और सभी सरकारी निर्देशों का पालन करें। है

कई जिलों में तेज बारिश

प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली की गड़गड़ाहट और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लगातार बारिश के चलते कई बांधों के गेट खोले जा रहे हैं। जिससे निचले क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form