MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का कहर, नर्मदा नदी उफान पर, कई जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया है। खासतौर पर रविवार की सुबह से ही पूर्वी मध्य प्रदेश के अनेक इलाकों में भारी बारिश के चलते हालात ...

Published

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का कहर, नर्मदा नदी उफान पर, कई जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया है। खासतौर पर रविवार की सुबह से ही पूर्वी मध्य प्रदेश के अनेक इलाकों में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। शहडोल रेलवे स्टेशन पूरी तरह पानी में डूब चुका है और ट्रैक तक जलमग्न हो गए हैं।

महाकौशल क्षेत्रों में अलर्ट

महाकौशल क्षेत्र के जिलों जैसे जबलपुर, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में भारी बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी तरह शिवपुरी जिले में भी लगातार बारिश के चलते बरसाती नदियों में भारी पानी भर गया है और कई जगहों पर झरने फूट पड़े हैं।

नर्मदा नदी उफान पे

नर्मदा नदी, जिसे प्रदेश की जीवनदायिनी कहा जाता है, वह मंडला और डिंडोरी जिलों में हो रही तेज बारिश के कारण उफान पर है। इस बारिश की वजह से बरगी डैम के नौ गेट रविवार दोपहर को खोलने पड़े, जिससे नर्मदा किनारे बसे इलाकों के लिए खतरे की स्थिति बन गई है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात तक या सोमवार सुबह तक नर्मदा का जलस्तर तेजी से निचले इलाकों की ओर बढ़ेगा।

नर्मदापुरम जिलों में खतरे की घंटी

खासकर नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिलों में खतरे की घंटी बज चुकी है। प्रशासन के अनुसार, इन जिलों के प्रमुख घाटों पर जलस्तर 4 से 5 फीट तक बढ़ सकता है। यही वजह है कि प्रशासन ने एहतियातन घाटों पर आमजन का प्रवेश रोकने की तैयारी शुरू कर दी है।

पूर्वी मध्य प्रदेश जोरदार बारिश

पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो, छतरपुर, सीधी, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा, उमरिया और मंडला में जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में स्थित ग्वालियर और शिवपुरी में भी बारिश जारी है। इन इलाकों में तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है।कटनी जिले के कई क्षेत्रों में तीन फीट तक पानी भर चुका है, खासकर कटनी साउथ रेलवे स्टेशन के पास ऑर्डिनेंस फैक्ट्री वाले रास्ते पर हालात खराब हैं। उमरिया में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है।

उमरिया के जोहिला डैम के गेट खुले

शहडोल की बात करें तो वहां रेलवे ट्रैक पूरी तरह डूब चुका है और जिला अस्पताल तक में पानी घुस गया है। एक कार भी शहडोल के नाले में बह गई थी, हालांकि कार सवारों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।एक दिन पहले ही उमरिया के जोहिला डैम के सभी गेट खोल दिए गए थे क्योंकि वहां तेजी से जलस्तर बढ़ रहा था। यह डैम संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के पास स्थित है और शुरुआत में एक गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन शनिवार को सभी गेट खोलने पड़े।

महाकौशल के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश

छतरपुर, नर्मदापुरम और महाकौशल के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। साथ ही नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंडला और डिंडोरी में नर्मदा पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अब बरगी डैम के गेट खुलने के बाद इसका प्रभाव नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में भी दिखाई देने की आशंका है।

बतौर पत्रकार जुड़िए न्यूज़ एमपी तक से

Apply Form